कानपुर। Weather Alert इन दिनों एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पाकिस्तान पर है। इसकी वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। वहीं एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार और आसपास के इलाकों पर है। इसके अलावा एक कन्वर्जेंस जोन के उत्तर-पूर्व की ओर मध्य भारत बनाने की उम्मीद है। इस माैसम सिस्टम का असर तो लगभग पूरे देश में रहेगा लेकिन उत्तर भारत में इसका खास असर दिखेगा। वहीं मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के आसपास काफी बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है।weather alert : बारिश से भीगेंगे पंजाब,हरियाणा,यूपी-दिल्ली समेत कई राज्य

कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना

वहीं वेदर एजेंसी एजेसी स्काईमेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में भी बारिश से माैसम बिगड़ सकता है। मराठवाड़ा, मध्य उत्तर प्रदेश और इससे सटे कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्से भी भीगेंगे। आंध्र प्रदेश और ऊपरी असम में बारिश का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।weather alert : बारिश से भीगेंगे पंजाब,हरियाणा,यूपी-दिल्ली समेत कई राज्य

पुदुचेरी और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश देखी गई

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और आसपास के हरियाणा में व्यापक बारिश और बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश देखी गई। उत्तराखंड में भी बारिश हुई। हालांकि इस दाैरान पूर्व और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि हुई, जबकि राजस्थान, पंजाब जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान दो से चार डिग्री तक गिर गया है।

National News inextlive from India News Desk