कानपुर। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इन स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने के आसार बन रहे हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

weather alert in gujarat and jammu kashmir गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगे तटीय इलाकों में खराब मौसम

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व तटीय इलाके खराब मौसम की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने इन स्थानों पर अधिकतम 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जूनागढ़, गिर सोमनाथ, दीयू, अमरेली, भावनगर, भरूच, आनंद, अहमदाबाद और बोटाड़ जिले में अरब सागर की ओर से अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पोरबंदर, राजकोट, नवसारी, वालसाड़, दमन, दादरा नगर हवेली के कुछ स्थानों में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आंधी-पानी

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि पूर्वोत्तर और पर्व मध्य अरब सागर की ओर से पालघर और थाणे जिले के कुछ हिस्सों 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान की आशंका है। गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने मछुआरों को तटीय इलाकों में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न उतरने की सलाह दी है।

National News inextlive from India News Desk