कानपुर। दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे लगे लक्षद्वीप में लो प्रेशर बन रहा है। इसके असर से तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले दो दिनों के दौरान मौसम खराब रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया है कि पूर्वा हवाओं के कारण इन इलाकों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इन इलाकों के कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है।

weather alert! उत्तर प्रदेश में सुबह घना कोहरा और दक्षिण भारत में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में रहेगा घना कोहरा

उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सुबह के दौरान कोहरा छाया रहेगा। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर सुबह के टाइम घना कोहरा हो सकता है।

weather alert! उत्तर प्रदेश में सुबह घना कोहरा और दक्षिण भारत में भारी बारिश

अरब सागर में लो प्रेशर

हिंद महासागर और उससे लगे हुए अरब सागर के इलाके में लो प्रेशर बन रहा है। भारतीय मैसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

National News inextlive from India News Desk