सिर में गोली मारने की कोशिश
राष्ट्रीय राजधानी की लाइफ लाइन दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। शुक्रवार रात यहां का सबसे व्यस्त माने जाने वाला राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में एक युवक ने रिवॉल्वर से खुद शूट कर लिया। घटना के बाद युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय शिबेश यूपी के फतेहपुर का निवासी है। शिबेश चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ और नोएडा जा रहा था। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन ट्रेन बदलने के दौरान उसने प्लेटफॉर्म पर एक साइड खड़े होकर खुद को गोली से शूट कर लिया। वह अपने सिर पर गोली चला रहा था लेकिन निशाना चूकने से गोली उसके कंधे में जा घुसी।

सुरक्षा में चूक
इस घटना के बाद दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा सिस्टम पर भी सवालिया निशान खड़े खड़े हो गए हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर CISF के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी एवं घायल युवक को अस्पताल भेजा। अब सवाल इस और भी जोर पकड़ने लगे है की आखिर वह युवक मेट्रो स्टेशन के अंदर रिवॉल्वर ले जाने में सफल कैसे हुआ? वही घटना की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। जानकारी से मालूम हुआ की युवक अपने पिता के इलाज के लिए दिल्ली आया हुआ था। शिबेश के पिता अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि उसे रिवॉल्वर कहां से मिली और उसने खुद पर गोली क्यों चलाई।

 

inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk