डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Sagittarius Yearly Horoscope 2024 Hindi- Dhanu Varshik Rashifal 2024: धनु राशि : Sagittarius Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह राज्य पक्ष से जातक को सहयोग मिल सकता है। जातक की संताने उन्नति कर सकती है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। ईश्वरीय कृपा का लाभ जातक को मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो सकता है। कृषि कार्यो में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओ में वृद्धि हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्नति का योग बन सकता है। इस राशि के जातक यदि स्कूल कॉलेज चलाना चाहे या उसकी स्थापना करना चाहे तो यह माह अनुकूलकारी सिद्ध हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। बाजारए एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। इस माह गुरू का मंत्र एवं पूजा करने से जातक को लाभ हो सकता है।

Sagittarius Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित कुछ न कुछ परेशानी आ सकती है इसलिए सतर्कता बनायें रखें। वाद-विवाद से बचें नहीं तो छोटी-छोटी बातों को लेकर चुनौतियाँ बढ़ सकती है। इस माह जातक खूब परिश्रम करेगा अपने परिश्रम से स्थितियों को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है। परिश्रम और बौद्धिक चातुर्य से कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में भी सफल हो सकता है। जातक का मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण खुशियाँ आ सकती है। ईष्ट-मित्रों का भी सहयोग जातक को मिल सकता है। नौकरी की दिशा में भी उन्नति का योग है। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक की संताने भी उन्नति कर सकती है। जातक अपनी संतानों से प्रेम संबंध बढ़ाने में सफल हो सकता है। जातक का मान-सम्मान बढ़ सकता है। यात्रा सुख का भी योग है। देश-विदेश की यात्रा भी करने का भी योग बन सकता है। जातक की लोकप्रियता में भी वृद्धि हो सकती है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Sagittarius Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह जातक के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दूर हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है या घर में कोई महत्वपूर्ण वस्तु आ सकती है। जिससे जातक के मन में प्रसन्नता हो सकती है। व्यवहारिक जीवन में उत्साहपूर्ण वातावरण बनेगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्त्री एवं संतान का सुख बढ़ेगा। परिवार में सब लोग प्रसन्नचित्त रहेगें। जातक घरेलू कार्यों में मन लगायेगा। घर परिवार से संबंधित कई समस्याओं को पटरी पर लाने में एवं उसे अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से भी संतुलन बना रहेगा। जातक अपने परिश्रम एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। जातक अपनी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। जातक के शरीर में ऊर्जा का संचार होगा और जातक कुछ बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

Sagittarius Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातक स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही जातक को तनाव दे सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। अनेक तरह की चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है लेकिन अपने साहस एवं पराक्रम से उन चुनौतियों को साधने एवं पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। दैनिक समस्याओं को भी जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में बनने वाली चुनौतियाँ कम हो सकती है। उसमें बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार आदि में अनुकूलता आ सकती है। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। स्थितियाँ अनुकूल होगी और जीवनशैली में सुधार हो सकता है। ज्ञान में वृद्धि की स्थितियाँ बन सकती है। शुभ संवाद से जातक कई बड़ी परियोजनाओं को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है।बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Sagittarius Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह जातक के हर कार्यों में सफलता मिल सकती है। जिसके कारण जातक की पद प्रतिष्ठा एवं मान सम्मान में वृद्धि का योग बन सकता है। राजयोगी गुरु परिवर्तन की स्थिति में है । जो कि अधिक परिश्रम के साथ जातक को सफलता दे सकता है। घर परिवार के कार्यों में थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को भी जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय उत्साहवर्धक रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कई कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है। थोड़ा लेन-देने में सावधानी बनायें रखें। सामाजिक गतिशीलता के कारण जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Sagittarius Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह जातक खूब परिश्रम करेगा। अपने परिश्रम से आय में वृद्धि करने में सफल हो सकता है। जिससे जातक की आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। शत्रुओं का विरोधी शांत हो सकता है। जातक जीवन की चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। मंगल की अनुकूल स्थिति जातक की उलझनों को दूर कर सकती है। अचानक बड़ी आय का योग बन सकता है। दैनिक जीवन में नियमतता आने से चुनौतियाँ कम हो सकती है। नौकरी आदि में उत्साहवर्धक स्थितियाँ बन सकती है। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है। बाजार में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। एक से अधिक आय के स्रोत बन सकते है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न हो सकता है।

Sagittarius Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह जातक सावधानी बनायें रखें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट की संभावना बन सकती है। आय के नये-2 स्रोत बन सकते है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है कभी-कभी अनावश्यक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम की स्थितियाँ बन सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है व्यापार आदि की स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। यात्रा का भी योग बन सकता है। कभी-कभी अधिक व्यय के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सोच-समझकर पूँजी निवेश करें।

Sagittarius Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कारोबार में स्थिर और स्थाई लाभ की स्थिति बन सकती है। जिससे जातक आर्थिक रुप से मजबूत हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अनावश्यक तनाव एवं वाद-विवाद से बचें। कभी-कभी घटना-दुर्घटना के कारण विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ईष्ट-मित्रों का भी सहयोग जातक को मिल सकता है। जिससे जातक अपने कारोबार को विस्तार देने में सफल हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में परिश्रम के साथ सफलता मिल सकती है। नौकरी में भी उन्नति या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है रोजगार के नये-नये अवसर मिल सकते है। लाभपूर्ण स्थितियाँ होने के कारण अर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है।

Sagittarius Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह जातक शत्रुओं पर दबाव बनाने में सफल हो सकता है। जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन आ सकते है। प्रतिस्पर्धा में जातक कड़ी चुनौती खड़ा करके समझौता करने के लिए बाध्य कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। थोड़ा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यक्ति विशेष से संपर्क होने से जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। अधिक परिश्रम एवं बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, जातक निरन्तर क्रियाशील बना रह सकता है जिससे जातक के मान-सम्मान बढ़ सकता है। लाभपूर्ण स्थिति बनने के कारण आर्थिक विकास का योग बन सकता है। रोजगार की दिशा में भी प्रगति का योग है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातक के विचारों में कभी-कभी थोड़ी उग्रता बढ़ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। शासनसत्ता से भी सहयोग प्राप्त करने में भी जातक सफल हो सकता है।

Sagittarius Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह जातक अपने तर्क-वितर्क एवं बात-चीत की कला से परिणाम को अपने अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। जातक की स्थिर संपत्ति में वृदधि का योग बन सकता है। वाणी को नियंत्रित रखने से जातक के अनके कार्य सिद्ध हो सकते है। अधिक परिश्रम एवं दूरदृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। सामाजिक कार्यों एवं राजनीतिक कार्यों में निरन्तर उत्साह बना रहेगा। बुध,शुक्र के परिवर्तन के कारण जातक की स्थिति उत्साहवर्धक रहेगी। जातक कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Sagittarius Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह जातक को अधिक परिश्रम के साथ बड़ी आय का योग बन सकता है। गढ़ा धन या पैतृक संचित धन प्राप्त करने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास में निरन्तर वृद्धि हो सकती है। निर्माण कार्यों में प्रगति का योग बन सकता है। आर्थिक स्थितियों को ऊँचाई पर ले जाने में जातक को सफलता मिल सकती है। घरेलू कार्यों में जातक का मन लग सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। अचानक पुराने मित्रों के मिलने से जातक का मन उत्साहित हो सकता है। इस माह शुभकारी प्रभाव बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई के साथ ज्ञानवृद्धि में लग सकता है। धर्म-कर्म में भी खर्च बढ़ सकता है। इस माह जातक आर्थिक संतुलन बनाने में सफल हो सकता है। अनेक तरह की चुनौतियों को साधने और पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Sagittarius Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातक धार्मिक कार्यों में खर्च कर सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। ईश्वरीय सत्ता में विश्वास बढ़ेगा। जिससे जातक पूजा-पाठ में अधिक रम सकता है। नौकरी पेशा वालों के लिए माह लगभग अनुकूल है। प्रमोशन या बड़े अधिकारी की कृपा से जातक आर्थिक संतुलन अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। इस माह प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। जीवन में सुख-सुविधा संपन्न जीवनशैली अपनाने में जातक का मन लग सकता है। धन-धान्य एवं वस्त्र आदि की प्राप्ति का योग बन सकता है। वाहन सुख का भी प्रबल योग है। जातक अपनी शक्ति एवं ऊर्जा से हर बिगड़े कार्य पटरी पर लाने में बहुत कुछ सफल हो सकता है। मान-सम्मान में जातक की वृद्धि हो सकती है। जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। विशिष्टजनों के सहयोग से जातक अपने कार्यों का विस्तार कर सकता है। उत्तरार्ध अधिक प्रभावशाली रहेगा। एक से अधिक आय के स्रोत बन सकते है। व्यापार आदि में लगे जातकों के लिए भी समय अनकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गुरु का मंत्र एवं विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk