पटना ब्‍यूरो। घायल के बारे में बताया जा रहा है पुलिस ने उन्हें रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां एक की डेथ कंफर्म किया गया है। वहीं दो अन्य युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वे गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना की इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

रेलिंग को चीरते हुए दूसरी साइड आई कार


स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आर ब्लॉक की ओर से ब्लैक कलर की एक इंडिवर कार तेज रफ्तार से आ रही थी। रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना के बाद रेलिंग को चीरते हुए कार दूसरे साइड आकर गिरी।

युवक के कमर में घुसी रॉड


स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक के कमर में रॉड आरपार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से उन्हें हॉस्पिटल में पहुंचाया।

दो की मौत, लेकिन पुष्टि एक की


प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो युवकों की मौत होने की सूचना आ रही है। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल एक की मौत को कंफर्म किया है। वहीं दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की बात बताई है। सभी युवकों की उम्र 20 से 25 की बीच बताई जा रही है। इसमें एक युवक जहां एक बिल्डर का बेटा बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य युवक किसी प्रशासनिक अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन की स्पीड 150 के आसपास रही होगी।