- कानपुर रेल दुर्घटना में चीख पड़ा बिहार

PATNA : पटना ही नहीं पूरे बिहार के लिए रविवार का दिन 'ब्लैक संडे' साबित हुआ। इंदौर पटना एक्सप्रेस से पटना आ रहे लोगों के परिजन इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके उनके आने से पहले दुर्घटना की खबर पहुंची। सुनकर हर कोई सन्न रह गया। जो जिस हाल में था भागकर पटना जंक्शन पहुंचा। सुबह 8 बजे से स्टेशन पर अपनों की कुशलता जानने वालों की भीड़ लग गई। हालांकि रेल प्रशासन ने पहले ही कंट्रोल रूम पर कई कर्मचारियों को तैनात कर दिया था जो कानपुर से अपडेट लेकर लोगों को जानकारी दे रहे थे।

पटना के डीएम संजय कुमार अग्रवाल और एसएसपी मनु महाराज के साथ रेल के आला अफसर भी राहत पहुंचाने में लगे रहे। पीडि़त परिजनों को कानपुर भेजने के लिए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेन के साथ पास की व्यवस्था की है। इस बीच देर शाम तक रेल प्रशासन ने बिहार के ब् यात्रियों की मौत की पुष्टि कर दी है जबकि कानपुर के सदर अस्पताल में प्रदेश के क्7 यात्रियों के भर्ती होने की बात कही जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद ख्7 यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से पटना के लिए रवाना किया गया है जिनके रात क्0 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

एक नजर आरक्षण चार्ट पर

इंदौर से पटना तक की यात्रा करने वालों की संख्या एसी बोगी में 8भ् थी जबकि स्लीपर में क्7भ् यात्रियों ने पटना जंक्शन और राजेंद्रनगर स्टेशन के लिए आरक्षण कराया था। रेल प्रशासन रेल चार्ट के अनुसार लोगों की जांच पड़ताल में जुटा है लेकिन देर शाम तक वह सिर्फ चार यात्रियों की मौत की ही पुष्टि कर पाया है।

रेल प्रशासन ने इन्हें बताया मृत

क्। मजीद अहमद, चंपारण

ख्। रतिका सिंह, गौतमबुद्धनगर, सिवान

फ्। अनिल किशोर, रोहतास

ब्। राजन कुमार, फुलवारीशरीफ पटना

कानपुर में भर्ती बिहार के यात्री

क्। नवीन कुमार तिवारी, पटना

ख्। प्रकाश कुमार, पटना

फ्। रेखा देवी, मसूरगंज पटना

ब्। परशुराम, फरेतापुर पटना

भ्। मुकेश कुमार, बिलई पटना

म्। मदन कुमार, नेहरू पाला, पटना

7. प्रमोद, पटना

8. सुनील, पटना

9. आशी, पटना

क्0. रवींद्र पंडित, पटना

क्क्। अशोक कुमार, पटना

क्ख्। रामू, पटना

क्फ्। प्रीति सिंह, पटना

क्ब्। संजीत कुमार, दीघा पटना

क्भ्। अभय श्रीवास्तव, बिहार

क्म्। मालती शर्मा, बिहार

क्7. उत्तम कुमार, बिहार

विशेष ट्रेन से भेजे जा रहे यात्री

रेल अधिकारियों के मुताबिक कानपुर से घायलों को लाने के लिए दो विशेष ट्रेन चलाई गई है। एक ट्रेन दोपहर क्क्.ब्भ् पर रवाना हुई है जो मुगलसराय से रांची जाएगी। एक अन्य ट्रेन बिहार के लिए चलाई गई है जिसके रात में क्0 बजे तक पटना पहुंचने की बात कही जा रही है।

एक पल में चकनाचूर हो गई खुशी

रेल दुर्घटना में कई परिवार की खुशियां चकनाचूर हो गई। पटना रेलवे स्टेशन पर आने वाले परिजनों का हाल बेहाल था। वह समझ नहीं पा रहे थे क्या करें। कई लोग तो पता चलते ही कानपुर के लिए रवाना हो गए। गम में डूबे लोग अपनों की सलामती के लिए प्रार्थना करते रहे।

राहत बचाव के लिए बनाया शिविर

जिला प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए पटना रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम के साथ दवाओं की व्यवस्था की है। डीएम संजय कुमार खुद इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पूरी टीम लगाई गई है। एम्बुलेंस के साथ व्हील चेयर और अन्य उपकरण स्टेशन पर मुहैया कराई गई है। पुलिस और जिला प्रशासन को कानपुर से आने वाली विशेष ट्रेन का इंतजार है।