- गोसाईघाट की अवैध झोपडि़यों पर नगर निगम की टीम कर रही थी कार्रवाई, होने लगा पथराव

- आलमगंज थाना से कुछ दूरी पर इन झोपडि़यों में जारी था देसी शराब का धंधा

- अतिक्रमणकारियों का दो गुट आपस में भिड़ा, पहली बार हुई कार्रवाई से राहत

<- गोसाईघाट की अवैध झोपडि़यों पर नगर निगम की टीम कर रही थी कार्रवाई, होने लगा पथराव

- आलमगंज थाना से कुछ दूरी पर इन झोपडि़यों में जारी था देसी शराब का धंधा

- अतिक्रमणकारियों का दो गुट आपस में भिड़ा, पहली बार हुई कार्रवाई से राहत

PATNA : PATNA : शहर के आलमगंज थाना से कुछ दूरी पर वार्ड भ्ख् स्थित गोसाई घाट किनारे नगर निगम की जमीन पर कई वर्षो से अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर लोग रह रहे थे। इन झोपड़ी वालों को वहां से अपना आशियाना कहीं और ले जाने के लिए मुआवजा भी काफी पहले दिया जा चुका था, लेकिन इसके बाद भी ये लोग इसी जमीन पर डटे हुए थे। यहां की कई झोपडि़यों में वर्षो से अवैध शराब का कारोबार चलने की शिकायत स्थानीय नागरिकों द्वारा अनुमंडल प्रशासन तथा स्थानीय थाना को पूर्व में की गई थी। इसके बाद शनिवार को निगम के धावा दल ने कार्रवाई शुरू की।

अतिक्रमणकारियों ने किया हमला

निगम के अजीमाबाद अंचल द्वारा पहली बार यहां की गई इस बड़ी कार्रवाई से आक्रोशित अतिक्रमणकारियों ने धावा दल पर पथराव कर दिया। निगम अधिकारी एवं सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। एक सदस्य को चोट लगी। इसी दौरान अवैध झोपडि़यों में रहने वाले दो गुट में बंटे लोग आपस में भिड़ गए। इनके बीच भी मारपीट हुई। मौजूद पुलिस कर्मियों ने हंगामा शांत कराया।

मुआवजा के बाद भी अतिक्रमण

अवैध झोपडि़यों को हटाने की कार्रवाई निगम अंचल के राजस्व पदाधिकारी मो। रिजवान अहमद तथा अतिक्रमण प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में हुई। मौके पर मौजूद इन दोनों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गंगा किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण किया गया है। निर्माण एजेंसी बुडको द्वारा उस समय यहां बनी अवैध झोपडि़यों को हटाने के लिए मुआवजा दिया था। राशि लेने के वर्षों बाद भी अतिक्रमणकारी निगम के भूखंड पर काबिज हैं।

चलता था शराब का अवैध कारोबार

इन झोपडि़यों में देसी शराब की खरीद-बिक्री करने और रिवर फ्रंट के घाट पर शराब सेवन करने वालों की जमघट लगी होने की शिकायत भी निगम के सफाई इंस्पेक्टर एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार मिल रही थी। उन्होंने बताया कि अवैध झोपडि़यों को धवस्त कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पार्क निर्माण की मांग की

अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निगम के भूखंड पर बनी अवैध झोपडि़यों में शराब का कारोबार होने की लिखित जानकारी स्थानीय पार्षद डॉ। महजबी द्वारा दी गई है। दिए गए पत्र में उन्होंने निगम के भूखंड को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर इसे पार्क में विकसित करने की मांग किया। वहीं पार्षद डॉ। महजबी ने कहा कि राजा घाट से लेकर लोहरवा घाट तक रिवर फ्रंट से सटे बनी अवैध झोपडि़यों में देसी शराब का धंधा सालों से चल रहा है। पूरे पटना में यहां से शराब की सप्लाई होती है। सफाई इंस्पेक्टर द्वारा हर दिन यहां से बड़ी संख्या में शराब का पोलीथीन हटाया जाता है। स्थानीय नागरिक भी शराब कारोबारियों से त्रस्त हैं।