पटना (ब्यूरो)।तकनीक का विकास तेजी से हो रहा है। इसका असर गांव में भी दिख रहा है। इस विकास में किसान, युवाओं और गरीबों को ध्यान में रखकर कार्य करने की जरूरत है। ये बातें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) पटना के 12वें दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के गवर्निंग बाडी के अध्यक्ष अशोक कुमार मोदी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें। ईमानदारी, अनुशासन के साथ कठिन मेहनत कर इस विजन को हासिल करें। कहा कि बाजार खुले हुए हैं, आपका थ्योरी नालेज हो गया अब प्रैक्टिकल पर ध्यान दें। आप अपने फील्ड नालेज हासिल करें। इसके बाद खुद की कंपनी या व्यवसाय करें। स्टार्टअप पर जोर दिया जा रहा है। आपके आइडिया पर इंवेस्टर निवेश करने को तैयार हैं। कृष्ण नदी प्रबंधन बोर्ड जल शक्ति मंत्रालय के पूर्व अध्यक्ष डा। शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपने आप को एक्सप्लोर करें, डर से घबराने की जरूरत नहीं है। आगे बढ़ें और अपने काम से खुश रहें। रूटीन टाइप से अलग हटकर काम करें, सोसाइटी के लिए भी सोचें। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया हमेशा जारी रखें। हर किसी से सीख सकते हैं। अपने-आपको अपडेट करते रहें, सकारात्मकता और इनोवेशन पर ध्यान दें और अपने गोल को प्राप्त करें।

नए सत्र से नए परिसर में पढ़ाई
निदेशक प्रो। पीके जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन रखते हुए एक वर्ष के विकासात्मक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कहा कि नए वर्ष में नए सत्र की पढ़ाई बिहटा स्थित नए परिसर में होगी। एनआइटी का प्लेसमेंट लगातार बेहतर हुआ है। नेशनल व इंटरनेशनल कई कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आयी हैं। समारोह का संचालन कुलसचिव असित नारायण ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीन एकेडमिक प्रो संजीव सिन्हा ने किया। मौके प्रो। प्रकाश चंद्रा, डा। सुब्रतो दास, प्राध्यापक संजय कुमार, सहायक कुलसचिव जेपी शर्मा भी थे।

दीक्षा समारोह में 1,072 को दी गई डिग्री
दीक्षा समारोह में 2022-23 के पास आउट 1,072 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इनमें 694 बीटेक, 275 एमटेक और 103 पीएचडी स्कालर को डिग्री दी गई। इनमें 864 छात्र व 208 छात्राएं हैं। इस सत्र में कुल 12 छात्रों गोल्ड मेडल दिया गया। बीटेक में सत्र 2022-23 के ओवर आल ब्रांच टापर सिविल इंजीनियरिंग के नृपेंद्र व एमटेक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रभात कुमार ओवर आल ब्रांच टापर हैं। इसके लिए बीटेक के 2022-23 के नृपेंद्र व एमटेक के प्रभात कुमार को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल व डायरेक्टर गोल्ड मेडल दिया गया। इस बार 2022-23 के सिविल इंजीनियरिंग के नृपेंद्र को केएन एंड अर्जुन रोहतगी गोल्ड मेडल भी दिया गया। सत्र 2022-23 के श्रेयांशी गुप्ता को इलेक्ट्रानिक एंड काम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से बीसीइ-एनआइटी पटना एलुमनाई गोल्ड मेडल व डायरेक्टर गोल्ड मेडल दिया गया। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कुमार हर्षित व आदिति श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ स्नातक (लड़का एवं लड़की) 2022-23 की उपाधी दी गई।

एलुमनी मीट में ताजा हुईं यादें
एनआइटी पटना में दीक्षांत समारोह के बाद दूसरी पहर में इंजीनियरिंग के स्वर्ण और रजत जयंती वर्ष 1974 और 1998 के पासआउट स्टूडेंट्स का एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें दोनों बैच के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इन्हें मिला मेडल
अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम : 2022-23
नृपेंद्र: सिविल इंजीनियरिंग : प्रेसिडेंटस गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल व केएन एंड अर्जुन रोहतगी मेडल
शिव सागर: मैकेनिकल इंजीनियरिंग : डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
श्रेयांशी गुप्ता: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल व बीसीइ-एनआइटीपी एल्युम्नाई गोल्ड मेडल
संदीप कुमार: कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग : डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
सुभ्रत चतुर्वेदी: आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग : डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
कुशाग्र बंसल: इंटीग्रेटेड एमएससी मैथ: डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
अमित कुमार सिंह: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: सर्टिफिकेट आफ एक्सिलेंस
चंदन कुमार: इंटीग्रेटेड एमएससी केमिस्ट्री: सर्टिफिकेट आफ एक्सिलेंस
मो शाहजार: इंटीग्रेटेड एमएससी फिजिक्स: सर्टिफिकेट आफ एक्सिलेंस

पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम : 2022-23
प्रभात कुमार: मेकेनिकल इंजीनियरिंग : प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल व डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
अजीत कुमार: सिविल इंजीनियरिंग : डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
आनंदिता: इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
अमन कुमार मल्होत्रा: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
सनोबर अशरफ: आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग : डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
अभ्यास कुमार कनौजिया: एमसीए: डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
वत्सल धुधियाल: कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग : सर्टिफिकेट आफ एक्सिलेंस

एल्युमिनाई गोल्ड मेडल
श्रेयांशी गुप्ता: इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
बेस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट
कुमार हर्षित: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
अदिति श्रीवास्तव: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
केएन रोहतगी गोल्ड मेडल:
नृपेंद्र: सिविल इंजीनियरिंग