पटना ब्‍यूरो। अब यूजी पार्ट वन के सेकेंड सेमेस्टर के छात्रा के साथ मारपीट और अश्लील हकरत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में छात्रा ने एसके पूरी थाना में 1 मार्च को केस दर्ज कराया है।

28 फरवरी को पहली बार परीक्षा भवन के सामने कैम्पस में मारपीट

पीडि़त छात्रा ने बताया कि 28 फरवरी को वह कॉलेज में आई थी। तभी कॉलेज कैम्पस में ही परीक्षा भवन के सामने वर्षा रानी नाम की लड़की के साथ शिवम सिंह, शुभम सिंह, आदर्श नारायण, आर्यन सिंह और आयुष सिंह ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद उसे गंदी-गंदी गालियां दी गई। उसे उठा लेने तक की धमकी दी गई। वर्षा रानी जो मुख्य तौरपर उन्हें गाली गलौज दे रही थी। वहीं सारे लड़कों को लेकर आई थी। लेकिन वह वर्षा रानी को नहीं जानती थी। वर्षा रानी कॉलेज की छात्रा भी नहीं थी। उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया। लेकिन अकेले होने की वजह से फिर ज्यादा कुछ नहीं बोली।

प्रिसिंपल चैंबर के सामने हॉल में मां और दादा के साथ भी गाली गलौज

दूसरे दिन यानी 29 फरवरी को छात्रा के मां और दादा इस बात की शिकायत करने एएन कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ प्रवीन कुमार के पास आए थे। प्रिंसिपल चैंबर के पास स्थिति हॉल में वे बैठे हुए थे। तभी वहां फिर से 20 से 25 की संख्या में असामाजिक तत्व पहुंच गए। उन्होंने छात्रा के मां और बुजुर्ग दादा जी के साथ न केवल गाली गलौज की। बल्कि उनके बेटी को उठा लेने की धमकी भी दी। जिसके बाद दोनों वहां असामाजिक तत्वों के भय से वहां से चले गए।

एग्जाम के बाद निकली छात्रा के साथ अश्लील हरकत और मारपीट

29 फरवरी को छात्रा का दो पेपर का एग्जाम था। एग्जाम के बाद जब छात्रा बाहर निकली। तब उन्हें वर्षा रानी, सुभांगी और एक अन्य अज्ञात लड़की के साथ 20 से 25 की संख्या में असमाजिक तत्वों ने छात्रा पर हमला कर दिया। छात्रा के अनुसार उन्हें पटक दिया गया। जिसके बाद लड़कों ने उनके नाजुक अंगों को न केवल दबाया। बल्कि उनके साथ जमकर अश्लील हरकत भी की गई। यह सारा घटना वहां पर मौजूद सीसीटीवी में भी दर्ज हुआ है।

घायल छात्रा ने एसके पूरी थाना में दर्ज कराया मामला

मारपीट करने के बाद सभी लड़के वहां से चले गए। इसके बाद घायल लड़की किसी तरह से एसके पूरी थाना में पहुंची। वहां पर पुलिस ने उनका इलाज कराया।

भयभीत छात्रा नहीं आ रही है कॉलेज

छात्रा इतना भयभीत है कि कॉलेज नहीं आ रही है। छात्रा के अनुसार प्रशासन की ओर से भी उन्हें कहा गया है कि जब तक मामला शांत न हो जाए। आप कॉलेज नहीं आए।

नहीं जानती क्यों उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया

दैनिक जागरण आईनेक्सट से बात करते हुए छात्रा ने बताया कि उन्हें अभी तक यह नहीं पता है कि उनके साथ क्यों मारपीट किया गया। जब मारपीट करने वाले लड़के लड़कियों से उनका कोई दूर-दूर तक लेना देना नहीं था। पहला दिन जब वर्षा रानी नाम की लड़की उनके साथ गाली गलौज करते हुए आई थी। तब उन्हें यह बिलकुल भी समझ में नहीं आया था कि क्यों उनके साथ यह सब हो रहा है। वह वर्षा और उनके साथ के लड़कों को भी नहीं जानती थी। जब यह सब उनके साथ हो रहा था। तब उन्होंने पूछा था कि उनका दोष क्या है। लेकिन वे सब केवल गाली गलौज और मारपीट करते रहे थे।

हमने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है

कॉलेज में छात्रा के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में हमने जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी के सामने 2 मार्च को ही छात्रा को पेश होना था। लेकिन वह पेश नहीं हुई है। इस मामले में थाना में भी केस दर्ज हुआ है। तो जांच कमेटी की ओर से पुलिस को अपनी रिपोर्ट सौंप दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जायेगी।
डॉ प्रवीण कुमार
प्रचार्य , ए एन कॉलेज पटना