-जेडीयू में शामिल हुए प्रशांत किशोर, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: फिल्म पीके का वह डायलॉग याद होगा, जिसमें पीके फिरकी लेने की बातें करता है। लेकिन अब बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर यानी पीके खुद फिरकी लेंगे यानी राजनीति करेंगे। चुनाव की रणनीति बनाते-बनाते प्रशांत किशोर खुद सक्रिय राजनीति के मैदान में कूद पड़ हैं। रविवार को वह जदयू में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू में शामिल कराया। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने ही नीतीश कुमार की चुनावी नैया की पतवार थामी थी और - 'बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है' - जैसे नारे के सहारे उनकी जीत पक्की की थी। इसके पूर्व प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जनता दल यूनाइडेट (जदयू) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रशांत किशोर विधिवत रूप से जदयू में शामिल हो गए। नीतीश कुमार ने उनके जदयू में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्तकी।

बक्सर से हो सकते हैं कैंडिडेट

प्रशांत किशोर के जदयू में शामिल होने के बाद से उनके चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं आरंभ हो गई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अभी यह सीट भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे के पास है। बक्सर प्रशांत किशोर का पैतृक जिला है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर के आने से पार्टी संगठन मजबूत होगा। प्रशांत पोल स्ट्रेटिजिस्ट रहे हैं और उन्हें चुनाव लड़ने के संबंध में हर जानकारी है.प्रशांत के पिछले कुछ दिनों से चुनावी राजनीति में उतरने की चर्चा हो रही थी। पिछले सप्ताह हैदराबाद में कहा था कि चुनावी रणनीतिकार की भूमिका के बाद अब वह चुनावी राजनीति में आना चाहते हैं।