कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। फिलहाल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ इंडिया आई हुई हैं। गुरुवार को प्रियंका मालती और अपनी पूरी टीम के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। मंदिर परिसर से प्रियंका की कई सारी फोटोज और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में प्रियंका चोपड़ा की प्यारी सी बेटी उनकी गोद में दर्शन करती नजर आ रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में छाई प्रियंका
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान प्रियंका चोपड़ा मिंट कलर का सूट पहने नजर आई साथ ही उन्होनें इसके साथ एक लाल कलर की चुन्नी को कैरी किया हुआ था। खुले बालों में माथे पर टीका लगाए प्रियंका काफी सुंदर लग रही थी। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को गोद में उठाए प्रार्थना करती दिख रही हैं। इन्हीं में से कुछ फोटोज को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि, "एमएम की भारत की पहली यात्रा श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से पूरी होनी थी 🙏🏽❤️"।

वेब सीरीज सिटाडेल का लॉन्च किया ट्रेलर
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल 28 अप्रैल को 40 भाषाओं में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया। इसके ट्रेलर के प्रियंका के फैन द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk