ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार को समोसा खाना बहुत पसंद है। बताया जाता है कि ऋतिक एक बार में करीब 12 समोसा एक साथ खा सकते हैं।
दीपिका पादुकोण
अपनी खूबसूरती और अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का फेवरेट डिश इडली और सांभर है। बताया जाता है कि दीपिका पेट पूरी तरह से भरने तक इडली खा सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपने स्वास्थ्य के मामलें बहुत सख्त हैं, लेकिन उन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका खाने में मक्के की रोटी और सरसों का साग बड़े चाव से खाती हैं।
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सुशी रोल्स खाने की बहुत शौकीन हैं। बताया जाता है कि श्रद्धा को सुशी रोल्स इतना पसंद है कि वो पेट भरने तक इसे लगातार खा सकती हैं।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फ्रेंच फ्राइज बहुत पसंद है। बताया जाता है कि आलिया भी फ्रेंच फ्राइज बड़े चाव से खाती हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा खाने की बहुत शौकीन हैं और वे ज्यादातर नॉनवेज खाना पसंद करती हैं। बता दें कि अनुष्का की फेवरेट डिश बटर चिकन है।
आमिर खान
आमिर खान भी खाने के बहुत शौकीन हैं। जानकारी के मुताबिक आमिर को सबसे ज्यादा खाने में मुगलाई कजिन पसंद है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk