कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Calendar 2021 Festivals Vrat and Holidays List: नववर्ष 2021 के भव्य स्वागत को लेकर तैयारियां काफी तेजी से हो रही हैं। वहीं लोगों को इंतजार है कि नए साल 2021 में एक बार फिर व्रत और त्योहार हमारे जीवन को खुशहाल बनाएंगे। इसीलिए हर कोई नए साल के व्रत एवं त्योहार के बारे में जानना चाहता है कि उसका पसंदीदा त्योहार कब और किस दिन आने वाला है। आइए यहां जानें नए साल के पहले महीने के व्रत और त्योहारों के बारे में...
01 जनवरी शुक्रवार : ईसाई नव वर्ष दिवस। ईसवीय सन् 2021 प्रारम्भ।
02 जनवरी शनिवार : शनि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (चन्द्रोदय 20/26 पर)। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 27/04 पर।
03 जनवरी रविवार : शुक्र मूल नक्षत्र धनु राशि में 29/04 पर।
04 जनवरी सोमवार : बुध मकर राशि में 27/55 पर। 06 तिथि क्षय।
06 जनवरी बुधवार : बुध-गुरू श्रवण नक्षत्र में 27/44 पर।
08 जनवरी शुक्रवार : पार्श्वनाथ जयन्ती (जैन)। पौष दशमी।
09 जनवरी शनिवार : सफला एकादशी व्रत सबका। सुरूप द्वादशी व्रत। बुध उदय पश्चिम में 12/49 पर। शनि अस्त पश्चिम में 08/11 पर।
10 जनवरी रविवार : प्रदोष व्रत। सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 25/45 पर। बुध श्रवण नक्षत्र में 30/20 पर।
11 जनवरी सोमवार : मास शिवरात्रि व्रत।
12 जनवरी मंगलवार : श्राद्ध की कुहू अमावस्या। कपिला धारा तीर्थ श्राद्ध। श्री स्वामी विवेकानन्द जयन्ती
13 जनवरी बुधवार : स्नान-दानादि की अमावस्या। बकुला अमावस्या (उड़ीसा)। लोहड़ी। पौष मास शुक्ल पक्ष
14 जनवरी गुरूवार : पौष मास शुक्ल पक्षारम्भ। चन्द्र दर्शन मुहूर्त 30 समर्घ। सूर्य की मकर संक्रान्ति 08/15 पर। चन्द्र-दर्शन मुहूर्त 30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् विशेष पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 14/39 तक। (खिचड़ी पर्व)। काष्ठ-अन्न-तिल दान। काशी के दशाश्वमेध घाट व प्रयाग में स्नान। गंगासागर यात्रा। तिल संक्रान्ति (खिचड़ी)। पोंगल। निरयण सूर्य उत्तरायण और संकल्पादि में प्रयोजनीय शिशिर ऋतु प्रारम्भ। धनु (खर) मास समाप्त। शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 20/23 पर।
15 जनवरी शुक्रवार : हिजरी जमादि-उस्सानी 6 माह शुरू। संक्रान्ति करिदिन। सौर (मकर) माघ मासारम्भ।
16 जनवरी शनिवार : वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।
18 जनवरी सोमवार : गुरू अस्त पश्चिम में 26/43 पर।
19 जनवरी मंगलवार : सतगुरू श्री गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव प्रारम्भ। सूर्य सायन कुम्भ राशि में 26/07 पर। बुध धनिष्ठा नक्षत्र में 21/53 पर।
20 जनवरी बुधवार : सतगुरू श्री गोविन्द सिंह जयन्ती। सूर्य की अभिजित् प्रवृत्ति 20/53 पर।
21 जनवरी गुरूवार : श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत। शाकम्भरी यात्रा। शाकम्भरी देवी नवरात्रारम्भ। राष्ट्रीय माघ मासारम्भ।
22 जनवरी शुक्रवार : मंगल भरणी नक्षत्र में 13/00 पर। शनि श्रवण नक्षत्र में 17/41 पर।
23 जनवरी शनिवार : शाम्ब दशमी (उड़ीसा)। सूर्य पूजा (उड़ीसा)। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती। सूर्य श्रवण नक्षत्र में 27/59 पर।
24 जनवरी रविवार : पुत्रदा एकादशी व्रत सबका। श्री हरि जयन्ती। मन्वादि। सूर्य की अभिजित् निवृत्ति 24/29 पर।
25 जनवरी सोमवार : बुध कुम्भ राशि में 16/57 पर। शुक्र उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 11/39 पर।
26 जनवरी मंगलवार : भौम प्रदोष व्रत। भारतीय गणतन्त्र दिवस।
27 जनवरी बुधवार : शुक्र मकर राशि में 27/29 पर। राहु (वक्री) रोहिणी नक्षत्र में 07/30 पर।
28 जनवरी गुरूवार : स्नान-दान-व्रतादि की पुष्य नक्षत्रयुता पौषी पूर्णिमा (परम पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक)। पुष्याभिषेक यात्रा। शाकम्भरी। शाकम्भरी जयन्ती। शाकम्भरी देवी नवरात्र समाप्त। शाकम्भरी यात्रा समाप्त। पौष-मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त। लाला लाजपत राय जयन्ती। माघ मास कृष्ण पक्ष
29 जनवरी शुक्रवार : माघ कृष्ण पक्षारम्भ। माघ-मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। माघ मास भर प्रयाग में त्रिवेणी या काशी के दशाश्वमेध घाट पर स्नान करना चाहिए। तिलपात्र दान।
30 जनवरी शनिवार : बुध वक्री 21/20 पर। महात्मा गांधी (बापू निर्वाण दिवस)। सर्वोदय पखवारा शुरू।
31 जनवरी रविवार : संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 20/24 पर। सौभाग्य सुन्दरी व्रत। संकट हर गणपति व्रत। गौरी चतुर्थी व्रत। श्री गणेश जी की उत्पत्ति। तिलकुटी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।
द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Hindu Festival Calendar 2021: नए साल में कब होगा कौन सा त्‍योहार, देखें पूरी लिस्‍ट

Google Year in Search 2020: रिया चक्रवर्ती से लेकर किम जोंग उन तक गूगल सर्च में छाए रहे ये 10 लोग

Shubh Vivah Muhurat 2021: शहनाई पर लगी लगाम, नए साल में मुहूर्त कम होने से करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जानें 2021 के विवाह मुहूर्त

Hindu Festival Calendar 2021: नए साल में कब है कौन सा त्‍योहार, देखें जनवरी की पूरी लिस्‍ट
Google Year In Search 2020: पनीर-जलेबी से लेकर सैनिटाइजर तक, इस साल भारतीयों ने गूगल पर खोजे ये 10 आइटम बनाने
Bank Holidays in 2021: नए साल में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरे साल का हॉलीडे कैलेंडर