डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Cancer Yearly Horoscope 2024 Hindi- Kark Varshik Rashifal 2024: कर्क राशि : Cancer Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालो के जीवन में थोड़ा संघर्ष बढ़ सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या थोड़ा प्रभावित हो सकती है। अधिक संघर्ष और परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है।नौकरी आदि में स्थिति सामान्य रह सकती है। व्यावसाय में भी सामान्य स्थिति का योग है। मित्रो का सहयोग मिल सकता है। छात्रो के लिए यह समय लगभग अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। जातक यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा होगा तो परिश्रम के साथ सफलता मिल सकती है। कभी-कभी परिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है तो सावधानी बनाए रखे। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह मिला-जुला रहेगा। इस लिए सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे।

Cancer Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नहीं तो मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। दूर–दूर की यात्रा का भी योग है। ग्रह गोचर की दृष्टि से भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जिससे जातक की उलझनें बढ़ सकती है। नियमित संघर्ष और सूझ-बूझ से जातक अपने कार्यो को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा इसलिए पूँजी निवेश करते सावधानी बनाए रखे। दांपत्य जावन में रागात्मक संबंध बन सकते है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से माह सामान्य रहेगा इसलिए सोच समझ कर ही पूँजी निवेश करे।

Cancer Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ बढ़ सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखें लेकिन मंगल के प्रभाव के कारण जातक में साहस एवं संघर्ष की स्थिति बढ़ सकती है। जातक हर चुनौती को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें नहीं तो तनावों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चेपेट लग सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चुनौती बढ़ सकती है। कार्यों में अधिक परिश्रम के बाद ही थोड़ा प्रगति का योग है।निरर्थक भाग-दौड़ से बचे। परिश्रम से ही आर्थिक चुनौतियाँ कम हो सकती है। रूके हुए कार्य बन सकते है। दामपत्य जीवन सुखी हो सकता है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Cancer Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह जातक का समय मिला-जुला रहेगा। थोड़ी बहुत मानसकि उलझनों के साथ कार्य आगे बढ़ सकते है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। अनावश्यक चिंता या तनाव के कारण जातक चुनौती महसूस कर सकता है। कार्य की अधिकता जातक के लिए थोड़ी चुनौती बन सकती है। कभी-कभी निरर्थक भागदौड़ जातक को तनाव दे सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार आदि में संघर्ष के साथ सफल होने का योग बन सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी थोड़ी शिथिलता बनी रह सकती है। रुके कार्यों में भी प्रगति हो सकती है। नौकरी आदि में थोड़ा उन्नति का योग है। इस सप्ताह जातक अपने को थोड़ा ऊर्जावान महसूस करेगा और कार्यों में प्रगति लाने के लिए खूब प्रयास कर सकता है। नौकरी आदि में उन्नति का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Cancer Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगी। जातक अपने संघर्षों से स्थिति को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है।कूटनीति से काम लेता हुआ जातक हर बिगड़े कार्य को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शत्रु पराजित हो सकते है। रोग एवं व्याधि में कमी आ सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो अपने कार्यों को सुखद वातावरण देने में सफल हो सकता है। शुभ विचारों का उदय होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। बहन-भाइयों का सुख मिल सकता है या उनके साथ रहने का योग बन सकता है। जमीन जायजात एवं वाहन का सुख मिल सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रगति हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Cancer Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह घर परिवार से दूर जाने का योग बन सकता है। कार्यों में अढ़चन या कार्य बनने में समय लग सकता है लेकिन निरन्तर सक्रिय बने रहने पर कार्यों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में भाग लेने का अवसर जातक को मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियोँ से जातक को मुक्ति मिल सकती है। आपसी बात-चीत करके मन में फैले भ्रम के दूर होने से जातक प्रसन्नचित्त हो सकता है। राजकीय कार्यों में भी प्रगति हो सकती है।जमीन-जायजात के मामलों में भी प्रगति का योग बन सकता है। उद्योग धंधों में भी लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। जातक यदि सोच-समझ कर बाजार एवं शयेर मार्केट में पूँजी निवेश करेगा तो बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। सुख-सधानों के बढ़ाने के कारण अधिक व्यय हो सकता है। अन्न, वस्त्र, दृव्य का लाभ मिल सकता है। कर्मों का प्रतिफल जातक को मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ भी दूर हो सकती है। नौकरी आदि में परिवर्तन का योग है।गृहस्थ जीवन सुखी हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। उद्योग धंधो में भी लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

Cancer Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह जातक को जीवनसाथी का पूरा सहोयग मिल सकता है। जिससे जातक अपने उद्योग-धंधो को और अधिक बढ़ाने में सफल हो सकता है। जातक की कर्मठता बढ़ सकती है। जातक अपने कर्मों से कार्यों को विस्तार दे सकता है। नौकरी आदि में थोड़ा परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। गृहस्थ जीवन सुखी एवं संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के योग बन सकता है। सामान्य लाभ कार्य-सिद्ध एवं व्यवसायिक सफलता का योग इस माह बन सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। शिव जी की आराधना से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Cancer Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह घरेलू समस्यायें थोड़ी बढ़ी रह सकती है। लेकिन जातक अपनी दूरदृष्टि से घरेलू समस्याओं को पटरी पर लाने और अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। संतान पक्ष से थोड़ी चुनौती मिल सकती है या संतानों से मतभेद हो सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। विचारों में कभी-कभी उग्रता के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। आत्मविश्वास की अधिकता के कारण कोई बड़ी चुनौती जातक को तनाव दे सकती है। रचनात्मक कार्यों में भी जातक को सफलता मिल सकती है। दामपत्य जीवन में भी सकारात्मकता बनी रह सकती है। एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव निरन्तर बना रहेगा। शुभ कार्यों में व्यय बढ़ सकता है। आर्थिक संतुलन बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। रोजी-रोजगार में भी जातक के लिए प्रगति का योग है। मान सम्मान में भी प्रगति हो सकती है।

Cancer Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यों में बाधायें आ सकती है जिससे चुनौतियाँ आ सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। शारीरिक कष्ट का भी योग है। घरेलू कलह के कारण चुनौतियाँ ब़ढ़ सकती है। वाद-विवाद से बचें नहीं तो अनावश्यक लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। कार्यों में गतिरोध होने से मन अशांत हो सकता है। घरेलू कार्यों के दायित्व की पूर्ति में कठिनाई आ सकती है। व्यापार की स्थिति भी सामान्य रहेगी। माह के उत्तरार्ध में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल होने लगेगी। जिससे जातक के कार्यों में गति आने लेगेगी और आर्थिक स्थितियाँ भी मजबूत होने लगेगी। धर्म-कर्म में भी विश्वास बढ़ सकता है। पूजा-पाठ में भी जातक का मन लग सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। शिव जी का दर्शन एवं दान करने से चुनौतियाँ कम हो सकती है।

Cancer Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह कल्याणकारी कार्यों में जातक का मन लग सकता है लेकिन सावधानी बनायें रखें। दामपत्य जीवन में भी उदासीनता का भाव भी बन सकता है जिससे चुनौतियाँ बढ़ सकती है। इस सप्ताह सावधानी बनायें रखें। नहीं तो विश्वासघात या अन्य तरह की चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। घर परिवार की व्यवस्था को बनायें रखने के लिए जातक को संघर्ष के साथ व्यवहारिक कुशलता भी दिखानी होगी। कार्य-व्यापार में भी सूझ-बूझ के साथ कार्य करने पर प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। आर्थिक संतुलन भी बनाने में जातक प्रगति कर सकता है। सुख-शांति के लिए जातक को अत्यधात्मिक चिंतन करना होगा। विद्वानों एवं ज्ञानियों से संपर्क होने से जातक के मन में आस्था का संचार हो सकता है। चुनौतियाँ कम हो सकती है। कार्य-व्यापार में भी सहयोग बढ़ सकता है।स्वास्थ्य संबंधित चिंता दूर हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

Cancer Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह जातक को दूरदृष्टि से कार्य करना होगा। तभी हर स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है।न्यायालय के कार्यों में भी जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार एवं पत्नी का सुख जातक को मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। हृद्य रोग एवं उच्च रक्तचाप के कारण परेशानियाँ हो सकती है लेकिन यह स्थिति अधिक उम्र वालों के लिए है। विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल समय रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। ज्ञान-वृद्धि करने में जातक सफल हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने का योग बन सकता है। मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। जातक यदि राजनीति में होगा तो कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जातक को मिल सकती है। इस माह बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Cancer Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि जातक प्राप्त करने में सफल हो सकता है। व्यवहारिक जीवन की कठिनता से निकलकर जातक सफलता की ओर आगे बढ़ सकता है। जीवन के बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जातक निरन्तर प्रयासरत हो सकता है। जिससे जातक के जीवन में आने वाली चुनौतियाँ कम हो सकती है और जातक कोई बड़ा कार्य करने में सफल हो सकता है। उद्योग धंधों में अधिक परिश्रम के बाद सफल हो सकता है। नौकरी आदि की दिशा में प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है दामपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या में जातक अपने कार्यों को विस्तार देता रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी जातक बढ़-चढ़कर भाग ले सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk