डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Gemini Yearly Horoscope 2024 Hindi- Mithun Varshik Rashifal 2024: मिथुन राशि : Gemini Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते है जातक के कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। जातक का मान सम्मान बढ़ सकता है। जातक का स्वास्थ्य अनुकूल हो सकता है। रचनात्मक कार्यो में प्रगति हो सकती है । भाइयों का सुख मिल सकता है। प्रेम-संबंधो में प्रगाढ़ता आ सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा परिवर्तन के कारण मिश्रित आकस्मिक लाभ हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों को भी लाभ मिल सकता है। प्रमोशन आदि की स्थिति बन सकती है। इस माह ग्रहों के परिवर्तन के कारण मिश्रित प्रभाव की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है व्यसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है।शेयर मार्केट में पैसा लगाने से भी लाभ हो सकता है।

Gemini Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह स्थितियाँ थोड़ी मिली–जुली रहेगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचे। लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है स्वास्थ्य लगभग अनुकूल रहेगा। किसी कार्य को अनुकूल बनाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यों को जातक अपनी दूरदृष्टि के कारण अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। लोगों का सहयोग मिलने से जातक की कठिनाईयाँ दूर हो सकती है।नौकरी आदि की दिशा में अनुकूल स्थिति का योग बन सकता है। संतान सुख का योग बन सकता है। गुरू जहाँ अपने प्रभाव से स्थितियों को अनुकूल बनाएगा वही मंगल स्थितियों को उलझा सकता है।अत्यधिक खर्च की स्थिति बन सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह लगभग अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच समझकर पूंजी निवेश करे।

Gemini Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखे। संतान संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थितियोँ में थोड़ी परेशनियाँ का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यो में विस्तार होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। घर परिवार की भी स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। मान-सम्मान बढ़ सकता है।जातक के उघोग धंधो में उन्नति हो सकती है।यात्रा सुखद रहेगी। घर परिवार की भी स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में जातक यदि सोच-समझकर पूँजी निवेश करेगा तो लाभ हो सकता है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Gemini Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव कि स्थितियाँ आ सकती है। जिससे आपसी मतभेद बढ़ सकता है। सहयोगी, मित्रों एवं भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है। स्थितियाँ थोड़ी सकारात्मक परिवर्तन से गुजर सकती है। राजसत्ता से मान-सम्मान मिल सकता है। नए लोगो से संपर्क बढ़ सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है जिससे शुभ विचारों का उदय हो सकता है। कार्य-व्यापार में उन्नति मिल सकती है।जातक यदि बाजार आदि में पूंजी निवेश करेगा तो बड़ा लाभ हो सकता है। गणेश जी कि पूजी से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Gemini Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह भी स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखें। कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। इस माह कुछ परिवर्तनकारी घटना हो सकती है सावधानी बनाए रखे। कोई नया कार्य करने से पहले पूरी सतर्कता बनाए रखे। अनावश्यक चिंता एवं तनाव के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। छात्रों का भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। नौकरी मिलने से मन उत्साहित हो सकता है।सामाजिक कार्यो में गति बढ़ सकती है। धर्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने का भी योग है। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह माह जातक के लिए दिशा निर्धारित करने वाला है। जातक यदि व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ करना चाहे चो सोच समझकर आगे बढ़ेगा तो जातक को सफलता मिल सकती है।

Gemini Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह संतान से संबंधित चिंता बढ़ सकती है। नौकरी आदि मे स्थानांतरण कि स्थिति बन सकती है। इस माह जातक को कूटनीति से काम लेना होगा तभी स्थितियो को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। कोई भी कार्य अधिक परिश्रम के बाद ही सफल हो पाएगा। पारिवारिक दायित्व की भी पूर्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग बढ़ेगा। जातक के कई रूके कार्य पटरी पर आ सकते है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। बात-चीत की कला से जातक के कई बड़े कार्यों की पूर्ण हो सकते है।

Gemini Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों को माता-पिता से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। संताने भी उन्नति कर सकती है जातक के कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। जातक के रचनात्मक कार्यों में उन्नति का योग है। भाईयों में का सहोयग मिल सकता है। प्रेम-संबंधो में प्रगाढ़ता आ सकती है। लाभकारी स्थितियाँ बन सकती है। बात-चीत की कला से जातक कोई बड़ा प्रोजेक्ट पाने में जातक सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

Gemini Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह जातक के कार्यों में चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से किये गये कार्यों का अनुकूल परिणाम मिल सकता है। दूरदृष्टि एवं योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्य सफल हो सकते है। सरकारी सेवा में लगे जातकों की नौकरी आदि में प्रगति का योग है। संतान सुख का लाभ मिल सकता है। जातक अपनी शक्ति एवं ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास कर सकता है। इस माह स्थितियाँ थोड़ी मिली-जुली रहेगी। कभी स्थितियाँ सुखद होगी, तो कभी उलझन देने वाली हो सकती है। अधिक व्यय की स्थिति बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Gemini Horoscope September 2024 in Hindi: इस सप्ताह जातक सक्रिय रहेगा यद्यपि सप्ताह के मध्य तक थोड़ी चुनौतियाँ बनी रहेगी। कभी-कभी क्रोध या बात-चीत में अनावश्यक तर्क-वितर्क के कारण क्रोध आदि की स्थिति बन सकती है। इस माह जातक अत्यधिक शक्तिशाली महसूस करेगा। अपनी ऊर्जा से कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने का प्रयास करेगा तो सफलता मिल सकती है। परिवार में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। जातक अपने साहस एवं सूझ-बूझ से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। उद्योग व्यापार में परिश्रम के साथ प्रतिफल मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। शासन सत्ता में लगे लोगों के लिए यह समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी कठिनाई के साथ प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है।

Gemini Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह व्यवसाय आदि में उन्नति का प्रबल योग है। जमीन एवं वाहन के क्रय विक्रय से भी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस माह सूर्य बुध की युति से जातक अपनी सोच को विस्तार देने में सफल हो सकता है। कई महत्वपूर्ण विसंगतियों को दूर करने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। कभी कभी उग्र स्वभाव के कारण निरर्थक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह माह सुदृढ़ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पठन-पाठन में मन लग सकता है। किसी कार्य में आलस्य से हानि की संभावना बन सकती है। कृषि कार्यों में लगे लोगों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों रुचि बढ़ सकती है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। सकारात्मक परिवर्तन का योग हर क्षेत्रों में हो सकता है। यात्रा सुखद हो सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं बौद्धिक क्षमता से जीवन के गतिरोध दूर करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Gemini Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह स्वास्थ्य संबंधित समस्यायें दूर हो सकती है। निरन्तर संघर्ष एवं कर्मठता से कोई बड़ा कार्य करने में जातक सफल हो सकता है। कार्य-क्षेत्र में थोड़ी बहुत विघ्न बाधायें आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन विघ्न बाधाओं को दूर करने में सफल हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। गृहस्थ जीवन सुखी हो सकता है। लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं का अन्त हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Gemini Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह जातक अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार करने में सफल हो सकता है। जमीन-जायदात के मामलों में भी उन्नति का योग है। जातक की कर्मठता में वृद्धि हो सकती है। जातक अपने व्यवहारिक कुशलता से हर विषम परिस्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। संयमित व्यवहार एवं लोगों से मिलने जुलते रहने के कारण जातक अपने योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। आर्थिक स्थितियाँ मजबूत हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क का लाभ जातक को मिल सकता है। शैक्षिक क्षेत्र में भी जातक को सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति का प्रबल योग है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। इससे जातक को तनाव मिल सकता है। माह के पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध ज्यादा अनुकूल रहेगा। जातक अपनी स्थिति को मजबूत करने में ज्यादा सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk