कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Google Year in Search 2020 गूगल इंडिया ने इस साल मोस्ट सर्च की लिस्ट जारी की है। Google Trends के मुताबिक इस साल व्हाट इज कोरोना वायरस काफी ज्यादा सर्च हुआ। यह देश ही नहीं दुनिया में भी काफी ज्यादा ट्रेंडिंग रहा। इसके बाद व्हाट बिनोद, व्हाट इज कोविड-19, व्हाट इज प्जामा थेरेपी काफी ज्यादा सर्च हुआ।

What is coronavirus

साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी का कहर भारत समेत दुनिया के कई देशों में रहा। इस दाैरान लोगों ने भारत में लोगों ने गूगल से इसकी बारे में और इससे जुड़ी बहुत सी बातें जानने की कोशिश की। कोरोना काल में लोगों ने व्हाट इज कोरोना वायरस सबसे ज्यादा सर्च किया है।

What is binod

कोरोना वायरस से भी ज्यादा इस साल गूगल में जो सर्च किया गया है वह है व्हाट इज बिनोद। इस साल Why indian comment section is garbage टाइटल से एक वीडियो आया था। इसमें बताया गया था कि कैसे लोग कमेंट्स सेक्शन में कुछ भी लिख आते हैं। इसमें एक यूजर बिनोद थारू का कमेंट दिखाया गया, जिसने कमेंट में अपना ही नाम Binod लिख दिया था। इसके बाद यह काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे सर्च किया।

What is plasma therapy

कोरोना वायरस के कहर के बीच संक्रमित मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरैपी ने एक नई उम्मीद जगाई थी। बड़े लेवल पर इसके ट्रायल किए जाने की खबरे आने के बाद लोगों ने इसके बारे में जानने की काेशिश की। लोगों ने गूगल पर व्हाट इज प्लाज्मा थेरैपी काफी ज्यादा सर्च किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

What is COVID-19

देश में इस साल कोविड-19 गूगल की सर्च लिस्ट में चाैथे नंबर पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस की महामारी को नया नाम कोविड-19 दिया था। ऐसे में लोगों ने अचानक कोविड-19 क्या है काफी सर्च किया। कुछ लोग इन कोरोना और कोविड काे अलग-अलग समझ रहे थे।

What is CAA

भारत में इस साल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में यूपी और बिहार समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार भी हुए हैं। इस दाैरान लोगाें ने गूगल से सीएए के बारे में जानकारी एकत्र की । ऐसे में व्हाट इज सीएए काफी सर्च हुआ।

What is colon infection

इस साल अप्रैल में बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का कोलोन इंफेक्शन की वजह से निधन हो गया था। कोलोन इंफेक्शन एक क्रोनिक पाचन बीमारी है। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं था। ऐसे में व्हाट इज कोलोन इंफेक्शन भी काफी सर्च किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

What is solar eclipse

साल 2020 में 6 चंद्र-सूर्य ग्रहण पड़े है। इस दाैरान सबसे ज्यादा लोगों ने व्हाट इज सोलर एक्लिप्स यानी कि सूर्य ग्रहण सर्च किया। जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो कुछ समय के लिए चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब ढक जाता है। इस टाइम पीरियड को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

What is NRC

एनआरसी का मतलब राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर होता है। इस साल देश में एनआरसी को लेकर काफी हंगामा हुआ था। असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में इसको लेकर हिसंक प्रदर्शन हुए। इस दाैरान लोगों ने व्हाट इज एनआर सी काफी ज्यादा सर्च किया आखिर ये क्या है।

What is hantavirus

दुनिया भर में जिस समय कोरोना वायरस का कहर था उस बीच अचानक से हंता वायरस के आगमन ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी थी। हंतावायरस से चीन के युनान प्रांत में आज एक व्‍यक्ति की मौत होने की भी खबर आई थी। इसके बाद लोगों ने व्हाट इज हंता वायरस खूब सर्च किया।

What is nepotism

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की माैत के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने नेपोटिज्म यानी कि भाई-भतीजावाद का मुद्दा उठाया था। इसके बाद कई अन्य सेलेब्स ने भी बाॅलीवुड और नेपाेटिज्म काे लेकर बयान बाजी की थी। ऐसे में फिर बड़ी संख्या में लोगों ने व्हाट इज नेपोटिज्म सर्च किया।

Google Year in Search 2020: रिया चक्रवर्ती से लेकर किम जोंग उन तक गूगल सर्च में छाए रहे ये 10 लोग

Shubh Vivah Muhurat 2021: शहनाई पर लगी लगाम, नए साल में मुहूर्त कम होने से करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जानें 2021 के विवाह मुहूर्त

Google Year in Search 2020: इस साल Coronavirus से लेकर Binod तक, गूगल पर छाए रहे ये 10 टाॅपिक

Hindu Festival Calendar 2021: नए साल में कब है कौन सा त्‍योहार, देखें जनवरी की पूरी लिस्‍ट

Google Year In Search 2020: पनीर-जलेबी से लेकर सैनिटाइजर तक, इस साल भारतीयों ने गूगल पर खोजे ये 10 आइटम बनाने

Bank Holidays in 2021: नए साल में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरे साल का हॉलीडे कैलेंडर

Source : https://trends.google.com/trends/yis/2020/IN/

National News inextlive from India News Desk