कानपुर। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हो गई। पहला मैच एंटीगुआ में खेला जा रहा है। आइए जानें भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में...

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

1. सुनील गावस्कर

लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कैरेबियाई गेंदबाजों की सबसे ज्यादा पिटाई की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज गावस्कर ही हैं। दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज रहे गावस्कर ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ कुल 27 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 2749 रन दर्ज हैं। यही नहीं इस दौरान गावस्कर का औसत 65.45 का रहा। इसमें 13 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

2. राहुल द्रविड़

टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 1978 रन बनाए। यही नहीं इस दौरान द्रविड़ का बल्लेबाजी औसत 63.80 लगभग गावस्कर के बराबर ही रहा। द्रविड़ ने कैरेबियंस के खिलाफ टेस्ट में 5 शतक और 13 अर्धशतक जमाए हैं।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

3. वीवीएस लक्ष्मण

वैरी वैरी स्पेशल कहे जाने वाले वीवीएस लक्ष्मण का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड काफी शानदार है। दाएं हाथ के पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 22 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 57.16 की औसत से कुल 1715 रन अपने नाम किए। इस दौरान लक्ष्मण के बल्ले से 4 शतक और 11 अर्धशतक निकले।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

4. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 54.33 की एवरेज से कुल 1630 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कभी भी दोहरा शतक नहीं लगाया। उनका हाईएस्ट स्कोर 179 रन है।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

5. दिलीप वेंगसरकर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। क्रिकेट जगत में 'कर्नल' नाम से मशहूर वेंगसरकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 44.33 की औसत से कुल 1596 रन अपने नाम किए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 7 अर्धशतक निकले।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

6. गुंडप्पा विश्वनाथ

पूर्व भारतीय क्रिकेट गुंडप्पा विश्वनाथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 53.88 की औसत से 1455 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

7. पाॅली उमरीगर

भारतीय क्रिकेटर पाॅली उमरीगर ने विंडीज के खिलाफ 16 टेस्ट खेले हैं जिसमें 50.81 की एवरेज से 1372 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक भी शामिल हैं। उमरीगर का हाईएस्ट स्कोर 172 रन है।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

8. कपिल देव

भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार कपिल देव का बल्ला भी विंडीज के खिलाफ जमकर चला। कपिल ने 25 मैच खेलकर 30.82 की औसत से 1079 रन अपने नाम किए। इसमें तीन शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

9. मोहिंदर अमरनाथ

भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रहे मोहिंदर अमरनाथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 टेस्ट खेले हैं जिसमें 38.42 की औसत से 1076 रन बनाए। इसमें 3 शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।

ind vs wi test : ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने टाॅप 10 भारतीय बल्लेबाज

10. अंशुमान गायकवाड़

इस लिस्ट में 10वें नंबर पर अंशुमान गायकवाड़ हैं। इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विंडीज के खिलाफ 22 टेस्ट मैच खेलकर 1032 रन बनाए। बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले अंशुमान आखिरी भारतीय बल्लेबाज हैं।

Ind vs WI Test : इस कैरेबियाई गेंदबाज के चलते खत्म हो सकता था विराट का टेस्ट करियर

Cricket News inextlive from Cricket News Desk