Army fair में जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

  बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में ट्यूजडे से आर्मी फेयर स्टार्ट हुआ। पहले दिन आर्मी मैन व रिटायर्ड आर्मी मैन के साथ ही उनके फैमिली मेंबर्स के लिए प्रोग्र्राम आर्गनाइज किया गया था। जबकि दूसरे दिन सिटी के आम पŽिलकआर्मी फेयर को इंजॉय कर सकेंगे। आर्मी फेयर का इनॉगरेशन स्टेट के चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन ने किया।

हेमंत सोरेन ने दी बधाई
इसके बाद पैरामोटर्स टीम के दो मेंबर हवलदार दीनदयाल यादव व सिपाही योगेश पटेल आकाश में उडऩे लगे। इनके नीचे उतरने के बाद सीएम हेमंत सोरेन भी इनसे मिले व बधाई दी। इसके अलावा टाटा मोटर्स कैनल क्लब ने परफॉर्म किया। 28 गोरखा आर्मी मैन ने अपना ट्रेडिशनल आर्ट का भी प्रदर्शन किया। 20 बिहार रेजीमेंट के जवानों ने छऊ डांस की प्रस्तुति की। इसके अलावा अन्य कई परफॉमेंस भी हुए।

Armymen के लिए खोले जाएंगे polyclinic
इस दौरान आर्मी के साउथ-इस्ट कमांड के चीफ लेफ्टीनेंट जनरल ज्ञान भूषण ने कहा कि आर्मी मैन के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत स्टेट में कई पॉलिक्लिनिक भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रांची के अलावा जमशेदपुर सहित अन्य सिटिज में पॉलिक्लिनिक खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत रांची में एक हॉस्पिटल व पॉलिक्लिनिक स्टार्ट हो गया है। अगले कुछ महीने में धनबाद व चाईबासा में भी पॉलीक्लिनिक खोला जाएगा।

NH repairing में कोताही बरतने वालों पर FIR
चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन ने कहा कि एनएच 33 की रिपेयरिंग में कोताही बरतने वाले कांट्रेक्टर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश पथ निर्माण विभाग को दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएच रिपेयरिंग में किसी तरह की कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। एनएच 33 को लेकर वेडनसडे को रांची में एक मीटिंग भी आयोजित की गई है।

CM मिले पूर्व सैनिकों से
इस दौरान हेमंत सोरेन ने फॉर्मर आर्मी मैन व उनके फैमिली मेंबर्स से मुलाकात की व उनकी प्राŽलम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इनके बीच टी शर्ट व शॉल के अलावा 10 सिलाई मशीन डिस्ट्रिŽयूट की। इसके अलावा कई आर्मी मैन को फेलिसिटेट भी किया गया।

इन्हें किया गया felicitate
नाम    अमाउंट
डेनियल भुइयां    36000
कुलाई     36000
जगदेव बानरा    19500
सिगराई तिय    37500
जुम्बी    35000
मानिका बानरा    15000
मानवी बोदरा    15000
राजेंद्र राणा    15000
सुशांति देवी    30000
आरसी महता    10000
बलमदीन    10000
हैरतअंगेज करतब ने किया मंत्रमुग्ध

इस दौरान आर्मी के जवानों ने कई करतब दिखाए व उपस्थित लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। आर्मी सर्विस कोर की टोरनेडो टीम ने मोटरसाइकिल पर कई करतब दिखाए। इसके तहत सीढिय़ों पर चढऩे के साथ ही फायर जंप, मंकी राइडिंग, पिरामिड, ईगल राइडिंग सहित कई परफॉरमेंस दिए। आर्मी के जवानों ने 7 बाइक्स पर 126 जवानों का पिरामिड बनाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है।

 

Report by : jamshedpur@inext.co.in