एक राउरकेला तो दूसरा डुमरिया का रहने वाला, स्टेशन रोड के होटल में ठहरे थे दोनों अपराधी

पुलिस के होटल के तलाशी अभियान के दौरान वेलकम होटल से हुई गिरफ्तारी

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जुगसलाई थाने की पुलिस ने होटलों के तलाशी अभियान के दौरान स्टेशन रोड स्थित वेलकम होटल के कमरा नंबर 216 से दो युवकों को एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक ने अपना नाम पंकज जोशी और दूसरे ने भुवनेश्वर पात्रों बताया। 19 अप्रैल से होटल में दोनों ठहरे थे। पंकज जोशी ओडिशा के राउरकेला के उदितनगर, सुंदरनगर क्षेत्र का जबकि भुवनेश्वर पात्रो पूर्वी सिंहभूम जिले डुमरिया थाना के कसमार इलाके का निवासी है।

पहले भी जेल जा चुका है दोनों

दोनों के खिलाफ जुगसलाई थाने में अवैध रूप से से आपराधिक नीयत से आग्नेशास्त्र रखने का मामला दर्ज किया गया है। नाम-पते के सत्यापन के बाद पुलिस को जानकारी हुई कि दोनों की गतिविधि आपराधिक है। पंकज जोशी अपहरण और भुवनेश्वर पात्रो एक अपराध के मामले में जेल जा चुके है। एक साथ 2011 में दोनों घाघीडीह सेंट्रल जेल में थे। वही पर दोनों की दोस्ती हुई थी। जेल से रिहाई के बाद पंकज जोशी हमेशा डुमरिया निवासी भुवनेश्वर पात्रो के घर पर आता-जाता था। डुमरिया में ही कान्हू राम से पंकज की दोस्ती हो गई थी। कान्हू नाम ने उसे अपने दामाद का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद उसके दामाद से पंकज की दोस्ती हो गई। जुगसलाई पुलिस को पूछताछ में पंकज जोशी ने बताया कि देसी पिस्तौल और कारतूस की खरीद उसने साकची के एमजीएम अस्पताल के आस-पास ही अमित कुमार नामक युवक से साढ़े पांच हजार रूपये में की थी, अमित कहां रहता है इसकी जानकारी उसे नही है।

सुसाइड करने को खरीदा हथियार

पंकज जोशी ने पुलिस को बताया कि हथियार की खरीद उसने सुसाइड करने के लिए की थी। वह परेशान हो गया था। हालांकि पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं है। जुगसलाई थाने की पुलिस के मुताबिक अवैध रूप से हथियार रखने का मकसद अपराध करना था।