-रविवार को अधिक तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

-खुली नालियों की साफ-सफाई की पोल, कई इलाकों में जमा हुआ पानी

JAMSHEDPUR: काफी इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को झूम-झूम कर बादल बरसते रहे। इससे शहरवासियों का तन-मन भीग गया। इंसान के साथ ही पशु-पक्षियों ने भी राहत की सांस ली। झमाझम बारिश शुरू होने के साथ ही छाता, रेनकोट व प्लास्टिक की बिक्री बढ़ गई। रविवार दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश कई बार झमाझम भी हुई। इससे रह रहकर उछाल मार रहा पारा नीचे की ओर लुढ़क गया, जो पूरी रात तक लुढ़कता ही रहा।

रविवार को मानसून ने जोरदार इंट्री मारी। दोपहर लगभग क्ख् बजे से शुरू हुई जोरदार बारिश रुक-रुक कर रात भर जारी रही। मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले में क्09 मिमी बारिश रिकार्ड की। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय मानसून अपने पूरे प्रभाव में है और झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी के प्रभाव से रविवार को भारी बारिश हुई। झारखंड के तमाम जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को अधिक तापमान ख्9.ब् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य पांच डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान ख्भ्.8 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य रहा।

खिले किसानों के चेहरे

रविवार को हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। आम लोगों के साथ किसान भी बारिश न होने परेशान और किसान ¨चतित थे। खेत में बोए गए धान के पौधे तेज धूप व बारिश नहीं होने के कारण सूखने लगे थे। खेतों में दरारें आने लगी थी। परंतु रविवार को हुई तेज बारिश ने किसानों को गदगद कर दिया। बारिश से खेतों में पानी भर गया। धान के साथ-सब्जियों के पौधे भी मरने लगे थे। बारिश के बाद अब सब्जियों के पौधे भी जी उठेंगे।

कई इलाकों में जल जमाव

रविवार को हुई जोरदार बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। जुगसलाई के दोनों अंडरब्रिज में कमर तक पानी भर गया। सोनारी आदर्श नगर में भी जल जमाव से लोग परेशान हुए। मानगो के भी विभन्न मुहल्लों में पानी भर गया। बारिश के कारण जाम नालियों की गंदगी व कूड़ा-करकट सड़कों पर बहने लगा। बरसात के पानी के साथ ही नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बहने लगा है। इससे लोगों का राह चलना दूभर हो गया।

रविवार को दिन भर हुई बारिश क कारण दिहाड़ी मजदूर सबसे अधिक परेशान रहे। उन्हें रोजगार नहीं मिला और वे बैरंग अपने-अपने घरों को लौट गए। इनके साथ ही ठेले-खोमचे वाले भी रोजगार नहीं कमा पाए।

बाजारों में रौनक नहीं

सुबह से दोपहर लगभग क्ख् बजे तक तो बाजारों में खासी रौनक रही पर, क्ख् बजे के बाद शुरू हुई बारिश के देर रात तक जारी रहने के कारण शाम को बाजारों में रौनक नहीं नजर आई। छुट्टी का दिन होने के बावजूद बारिश के कारण लोग घरों से नहीं निकले। मानगो, साकची सहित शहर के अन्य इलाकों में लगने वाले सब्जी बाजारों में सुबह तो ठीक-ठाक बिक्री हुई, पर दोपहर के बाद लोग बाजारों में पहुंचे ही नहीं। इस वजह से डेली मार्केट में बोरा-चट्टी बिछाकर सब्जियों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को मजबूरन सब्जियां घर लेकर जानी पड़ी।

इस समय मानसून अपने पूरे प्रभाव में है और झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी के प्रभाव से रविवार को तेज बारिश हुई। झारखंड के तमाम जिलों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

-यूके श्रीवास्तव, मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी