छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : शनिवार को रामनवमी है। हर तरफ बस राम नाम की धुन। वातावरण में बजरंगबली के गीत गूंज रहे हैं तो शहर महाबीरी झंडे से पटा हुआ है। शुक्रवार को महाअष्टमी के मौके पर अखाड़ों में डंके और ताशा की धुन पर अखाड़ों के खिलाड़ी पारंपरिक हथियारों के साथ एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसे देखने के लिए सड़कों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

भक्ति में डूबा शहर

शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर पूरा शहर भक्ति रस से सराबोर रहा। मंदिरों में आस्था का हुजूम उमड़ पड़ा। मां के दर्शन के लिए मंदिरों में आए भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों और अखाड़ों में भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया। भक्तों ने लाइन में लग कर भोग ग्रहण किया।

अखाड़ों में हुए कई आयोजन

श्री श्री हनुमान अखाड़ा रामदास भट्ठा कांट्रेक्टर्स एरिया बिष्टुपुर (बबुआ महतो अखाड़ा) ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। इसमें छह से 10 वर्ष के बच्चों ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाया। इसमें कोलकाता से आया सिंहबाजा और डंका आकर्षण का केंद्र रहा। रात में अखाड़ा परिसर में सह भोज का आयोजन किया गया। बूढ़ा मंडल अखाड़ा डिमना रोड मानगो में षष्ठी के दिन से ही करतबबाजी का प्रदर्शन शुरू हो गया है। खड़गपुर से आई ताशा और डंका पार्टी करतबबाजों में जोश भर रही है। दशमी के जुलूस बंगाल के कलाकार छऊ नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। रजक अखाड़ा सोनारी में शुक्रवार को समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोग ग्रहण किया। नवमी को यहां पगड़ी समारोह का आयोजन किया जाएगा।

लुभा रही हैं झांकियां

श्री श्री बजरंग विजय मंदिर जम्बू अखाड़ा भालूबासा में महाअष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। यहां स्वचालित झांकियों के अलावा एफिल टावर, ताजमहल, स्टैचू ऑफ लिबर्टी आदि का भी भक्तों ने आनंद लिया। पूरे अखाड़ा परिसर को थ्री डी एलईडी लाइट से सजाया गया है। श्री श्री बनराज अखाड़ा नया लाइन सोनारी में अष्टमी को भजन संध्या और अतिथियों के सम्मान के साथ अखाड़े में करतबबाजी का प्रदर्शन किया। इस वर्ष अखाड़ा अपना 66वीं वर्षगांठ मना रहा है। ओडिशा व पश्चिम बंगाल से आए कलाकार छऊ नृत्य और करतबबाजी का उम्दा प्रदर्शन किया।

हैरतअंगेज करतबों ने किया आश्चर्यचकित

-श्री श्री बाल मंदिर रामनवमी अखाड़े के करतबबाजों ने अष्टमी को हैरतअंगेज करतब दिखाए। अखाड़े के कुल 20 खिलाडि़यों ने पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखाए।

- श्री श्री हनुमान अखाड़ा (द्विवेदी अखाड़ा) मेन रोड बिष्टुपुर इस वर्ष अपनी स्थापना का गोल्डेन जुबिली वर्ष मना रहा है। यहां अष्टमी को बलरामपुर बंगाल के कलाकारों की टीम ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही अखाड़े के कलाकार करतबबाजी का प्रदर्शन किया।

- अपनी स्थापना के 76 वीं वर्षगांठ मना रहे श्री बजरंग जोहन हीरालाल अखाड़ा भालूबासा में अष्टमी को अखाड़े के खिलाडि़यों ने करतबबाजी का प्रदर्शन किया। खड़गपुर से आई डंका व ताशा पार्टी ने खिलाडि़यों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया

-हरिजन बस्ती बर्मामाइंस बलराज अखाड़ा के खिलाडि़यों ने देर रात तक करतबबाजी का प्रदर्शन किया।