रिसिका के चेहरे पर खुशी देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाता कि वेडनसडे की पूरी रात वह सो नहीं पाई। फैमिली के प्रत्येक मेंबर की जुबां पर बस रिसिका का हीं नाम था। घर पर किसी फेस्टिवल जैसा माहौल। घर आने-जाने वालों के लिए मिठाई और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था भी थी।
कोई उसे मिठाई खिलाता तो कोई उसके ब्राइट फ्यूचर के लिए अपनी ब्लेसिंग दे जाता। ऐसा होता भी क्यों ना, टिस्को में प्राइवेट ट्रक ड्राइवर गजाधर चौबे की लाडली बेटी रिसिका जैक मैट्रिक एग्जाम में सिटी की टॉपर जो हो गई थी। सेंट जोसेफ स्कूल की स्टूडेंट रिसका की मां, भाई और भाभी की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था। थर्सडे को सिटी में हर तरफ बस मैट्रिक के रिजल्ट की खुशी का माहौल था।
हैलो । ! मैं पास कर गया
थर्सडे को सुबह साढ़े ग्यारह बजे इंटरनेट पर रिजल्ट डिक्लेयर होना था। 11 बजते ही सिटी के सभी एरियाज के साइबर कैफे में भीड़ लगनी शुरू हो गई। नेट पर रिजल्ट देख साइबर कैफे के सामने स्टूडेंट्स अपने फैमिली मेंबर्स को फोन पर खुशखबरी देते हुए देखे गए। कैफे में रिजल्ट देखने आए ज्यादातर स्टूडेंट्स का कहना था कि रिजल्ट को लेकर एक्साइटमेंट की वजह से रात भर सो नहीं पाए। जिन स्टूडेंट्स का परसेंटेज 70 से एबव था उनकी खुशी का तो ठिकाना नहीं था।
काश, रौशी की मां और प्रीति के पापा होते!
85 परसेंट माक्र्स लाकर बारीडीह की रहने वाली प्रीति ने जैक मैट्रिक रिजल्ट में सिटी के टॉप टेन स्टूडेंट्स में अपनी जगह बनाई। मां, बहन और भाई के साथ वह थर्सडे को दिन भर खुशियां बांटती रही। लेकिन प्रीति की आंखें तो उस प्यार की तलाश मेंं थी जिसके लिए वह पिछले 10 साल से तरस रही है। इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखने वाली प्रीति के पिता रवींद्र प्रसाद की हर्ट अटैक की वजह से 2002 में डेथ हो गई थी।
गोलमुरी में रहने वाली सेंट जोसेफ स्कूल की स्टूडेंट रौशी रिजल्ट के एक्साइटमेंट में वेडनेसडे को रात भर सोई नहीं। 84 परसेंट माक्र्स लाने वाली रौशी ने रिजल्ट देखते ही सबसे पहले पापा को यह खुशखबरी बताई। केजी में थी रौशी जब उसके सर से मां का साया उठ गया। रौशी की खुशी में उसके पिता, भाई और बहन के अलावा रिलेटिव्स भी शामिल थे लेकिन मां का इस खुशी के मौके पर ना होना एक सूनापन छोड़ गया।
बिटिया की सफलता पर पापा की आंखे भर आई
बेटी की तरफ देखा और मैट्रिक में उसका परसेंटेज बताते हुए राधेश्याम की आंखे भर आई। बातचीत के दौरान उन्होंने रूंधे गले से बताया कि, बेटी पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। न्यू बारीडीह स्थित सुगना कॉलोनी में रहने वाले राधेश्याम शर्मा सिविल कांट्रैक्टर का काम करते हैं। खुद मैट्रिक पास नहीं कर पाए और पत्नी सालोमी अंगूठा छाप है।
राधेश्याम ने कभी सोचा ना था कि उनकी बेटी स्वेता सोना बारीडीह स्कूल की टॉपर होगी। बेटी ने सपना सच कर दिखाया और मैट्रिक में 84.6 परसेंट माक्र्स लाकर स्कूल की टॉपर बनी। एमआईटी यूएसए से इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाली स्वेता का शायद उस ओर यह पहला कदम है। ना सिर्फ स्वेता के पैरेंट्स को बल्कि स्कूल की प्रिंसिपल संगीता हलदर को भी स्वेता पर नाज है।
ये हैं सिटी के टॉप 16 स्टूडेंट्स
सिटी के टॉपर्स की लिस्ट में सेंट जोसेफ और सेंट मेरी हिन्दी हाई स्कूल के स्टूडेंट्स का बोलबाला रहा।
रिसिका कुमार सेंट जोसेफ हाई स्कूल गोलमुरी 438
अमित कुमार सेंट मेरी हिंदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर 428
अभिषेक कुमार सेंट मेरी हाई स्कूल, बिष्टुपुर 427
करुणा महतो सिद्धू कान्हू शिक्षा निकेतन स्कूल डिमना 426
प्रीति कुमारी सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी 425
स्वाति सेंट जोसेफ हाई स्कूल हाई स्कूल, गोलमुरी 424
रुमा रावत सेंट रॉर्बट हाई स्कूल, परसुडीह 424
श्वेता सोना बारीडीह हाई स्कूल ट्यूब कॉलोनी 423
सूरज कुमार यादव विकास विद्यालय, मानगो 423
रौसी कुमारी सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी 420
स्तुति चौधरी सेंट रॉर्बट हाई स्कूल, परसुडीह 420
अंकित ठाकुर सेंट मेरी हिन्दी हाई स्कूल, बिष्टुपुर 419
सत्य प्रकाश पांडेय बीपीएम हाई स्कूल, बर्मामाइंस 419
बर्णाली पॉल साकची हाई स्कूल, जमशेदपुर 418
अमित कुमार सेंट मेरी हिन्दी हाई स्कूल, बिष्टुपुर 418
सौरव कुमार सिंह प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जमशेदपुर 418
14वें नंबर पर रहा ईस्ट सिंहभूम
स्टेट के सभी डिस्ट्रिक्ट की बात की जाए तो मैट्रिक रिजल्ट में सक्सेस परसेंटेज में ईस्ट सिंहभूम का 14वां स्थान है। 80.13 परसेंट के साथ पलामू नंबर वन पर है।
जिले का नाम 2012 2011 अंतर
पलामू 80.13 80.76 -0.63
गिरिडीह 78.61 75.99 2.62
हजारीबाग 73.61 77.84 4.23
गुमला 73.22 76.30 3.08
देवघर 71.10 71.93 0.83
गोड्डा 70.57 73.66 3.09
रांची 69.86 72.90 3.04
चतरा 69.56 66.09 3.47
बोकारो 69.53 69.73 0.2
सरायकेला-खरसावां 68.50 76.83 8.33
साहेबगंज 65.63 61.58 4.05
गढ़वा 64.35 62.87 1.48
रामगढ 64.00 65.35 1.35
ईस्ट सिंहभूम 63.91 57 6.91
सिमडेगा 61.76 72.90 11.14
दुमका 60.94 55.44 5.5
धनबाद 59.78 65.17 5.39
लोहरदगा 59.15 57.61 1.54
वेस्ट सिंहभूम 58.62 59.47 0.85
खूंटी 57.60 67.38 9.78
कोडरमा 57.45 71.66 14.21
पाकुड़ 56.20 65.04 8.84
लातेहार 54.49 59.66 5.17
स्टेट के टॉप टेन में 9 नेतरहाट के
जैक मैट्रिक के रिजल्ट में नेतरहाट स्कूल ने ओवरऑल बाजी मारी है। स्टेट के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 9 नेतरहाट के हैं। इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की नीतू मुर्मू ने स्टेट टॉप 10 की लिस्ट में आठवां स्थान हासिल किया है। पूरे स्टेट में 67.35 परसेंट रिजल्ट हुआ जो पिछले साल के 69.31 परसेंट से कम है। हालांकि इस साल पिछले साल के मुकाबले 77 हजार स्टूडेंट्स ज्यादा एपीयर हुए थे।
स्टेट के टॉप टेन स्टूडेंट्स के नाम और माक्र्स
1. आकाश कुमार नेतरहाट 461
2. आदर्श - नेतरहाट 459
3. विवेक कुमार नेतरहाट 456
4. विवेक कुमार नेतरहाट 455
5. शशि भास्कर नेतरहाट 454
6. स्वप्निल सनी नेतरहाट 454
7. राहुल कुमार नेतरहाट 452
8. नीतू मुर्मू इंगांबाहास्कूल हबाग 452
9. राहुल राज नेतरहाट 451
10. रूपेश रंजन पिंकू नेतरहाट 451
इन स्कूल्स के टॉप थ्री
सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी
फस्र्ट रिसिका 438
सेकेंड प्रीति 425
थर्ड स्वाति 424
सेंट मेरी हिंदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर
फस्र्ट अमित 428
सेकेंड अभिषेक 427
थर्ड अंकित 419
बारीडीह हाई स्कूल
फस्र्ट स्वेता 423
सेकेंड आयुष 399
थर्ड प्रीति 396