RANCHI: देश के कई राज्यों में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। रांची में तो पिछले नौ दिनों में ही तीन सौ से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई है। इस बीच सरकार ने मास्क के इस्तेमाल को लेकर सख्ती बढ़ाई है। सड़कों पर बिना मास्क के घूमते लोगों को पकड़कर फाइन किया जा रहा है। इसके बावजूद अब भी रांची में करीब 50 फीसदी लोग मास्क का इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं। कोरोना से बचाव को लेकर सिटी के लोग कितने सजग हैं, इसे देखने के लिए दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के रिपोर्टर्स ने सिटी के आठ चौराहों का मौका-मुआयना किया। इस दौरान एक बात तो साफ झलकी कि सड़क पर चल रहे आधे लोग अब भी लापरवाह हैं। जिन लोगों ने मास्क लगाया भी है, तो उनमें 20 फीसदी ऐसे हैं, जो केवल नाम के लिए इसे लेकर चल रहे हैं। न नाक ढक कर चल रहे हैं और न मुंह। दूसरी ओर, पुलिस की सख्ती जारी है। शुक्रवार को भी कई ट्रैफिक थानों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

अल्बर्ट एक्का चौक

समय - 2.05 पीएम

टू-व्हीलर - 108

मास्क - 63

बिना मास्क - 45

फोर-व्हीलर - 65

मास्क - 40

बिना मास्क - 25

थ्री-व्हीलर - 81

मास्क - 40

बिना मास्क - 41

- शहर का सबसे व्यस्त चौराहा होने के कारण यहां कड़ाई ज्यादा दिखी।

- कुछ ई-रिक्शा चालकों को पकड़ा जा रहा था, जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था।

- यहां से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों में लोग सतर्क नजर आए। हालांकि, आधे लोग मास्क नहीं लगाकर चल रहे थे।

------------------

बिरसा चौक

समय - 3.35 पीएम

टू-व्हीलर - 57

मास्क - 31

बिना मास्क - 26

फोर-व्हीलर - 19

मास्क - 5

बिना मास्क - 14

थ्री-व्हीलर - 36

मास्क - 19

बिना मास्क - 17

- धुर्वा से आने वाले लोग मास्क लगाकर चल रहे थे, जबकि एचईसी की ओर जा रहे लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था।

- बड़ी गाडि़यों में लोगों ने मास्क पहना ही नहीं था। इक्का-दुक्का लोग ही मास्क लगाकर ड्राइविंग करते दिखे

- थ्री-व्हीलर में भी चल रहे पचास फीसदी लोग ही मास्क लगाकर थे।

लगातार मिल रहा है नोटिस

कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी गाईडलाइंस के उल्लंघन पर लगातार नोटिस जारी हो रहे हैं। दुकानों-प्रतिष्ठानों को बंद भी कराया जा रहा है। आम लोगों से बार-बार प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है कि वे मास्क लगाकर चलें और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके बावजूद लोग नहीं चेत रहे हैं। शुक्रवार को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची शत्रुंजय कुमार ने कोरोना शतरें के अनुपालन को लेकर जगरनाथपुर थाना अंतर्गत सेक्टर-2 बाजार क्षेत्र में 36 दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस दिया गया। शुक्रवार को 4 दुकानों में कोरोना संक्त्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया। इन्हें नोटिस भी दिया गया।

आई कनेक्ट

क्या आपको लगता है कि सिटी में कोरोना को लेकर अधिकतर लोग, जैसा रवैया अपना रहे हैं, वह सही है? जो लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, उन्हें क्या संदेश देना चाहेंगे?

वाट्सएप करें- 9852909234