12 दिनों के भीतर राजधानी के आसपास 7 हत्याएं

रांची में अपराध पर पुलिस का नियंत्रण नहीं

बड़े कांडों का खुलासा नहीं कर पा रही हैं जांच एजेंसियां

RANCHI (23 Dec) : एसआइटी, फॉरेंसिक साइंस, क्राइम ब्रांच, आला अफसरों की टीम और इन जैसे कितने ही शब्द तब सुनने को मिलते हैं, जब कोई बड़ी वारदात हो जाती है। लोगों को लगता है कि बस दो-एक दिनों में ही इस कांड का खुलासा होगा और पुलिस अपराधी को सजा दिलवा देगी। लेकिन, अफसोसनाक हकीकत यह है कि एक के बाद घटती आपराधिक वारदातों के बावजूद पुलिस अपराधियों को पकड़ना तो दूर, घटना से जुड़े तथ्य भी सही तरीके से सामने नहीं रख पा रही है। नतीजा यह है कि राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। वे बेखौफ घटनाओं को रह-रहकर अंजाम दे रहे हैं। अपराधी छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। आलम यह है कि क्ख् दिनों के भीतर हत्या की सात वारदातें हो चुकी हैं। इसमें केवल एक मामले में अपराधियों ने खुद से आत्मसमर्पण किया। अन्य मामलों में अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं। अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तो चला रही है, इसके बावजूद कई मामलों में पुलिस को अपराधियों का सुराग नहीं मिल पा रहा है। यहां प्रस्तुत हैं, कुछ चर्चित मामले जिनका खुलासा नहीं हो पाया है।

इंजीनियर को गोली मारनेवाले का सुराग नहीं

ख्भ् नवंबर ख्0क्भ्

इंजीनियर समरेंद्र प्रसाद को गोली मारने के बाद पुलिस के लिए चुनौती बना लवकुश शर्मा को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लवकुश शर्मा बेधड़क इंटरनेट का इस्तेमाल करता रहा। इसके बावजूद वह अबतक पुलिस गिरफ्त से फरार है।

मवेशी व्यवसायी के घर में लूटपाट

क् अक्टूबर ख्0क्म्

चान्हो थाना क्षेत्र के पकरियो गांव में मवेशी व्यापारी के आवास पर अपराधियों ने धावा बोलकर नगद व जेवरात सहित करीब साढ़े आठ लाख रुपए की संपत्ति लूट ली थी। घर पर उनकी पत्‍‌नी अफसाना खातून अकेले ही थी। लुटेरे कौन थे, यह पुलिस को पता नहीं चल पाया है।

जगन्नाथपुर में युवक को मारी थी गोली, गिरफ्तार नहीं

ब् नवंबर ख्0क्म्

अज्ञात अपराधकर्मियों ने अवधेश पासवान नामक युवक को पीठ पर गोली मार दी थी। अपराधियों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया, जब वह गैस सिलिंडर लेकर पटेल नगर स्थित घर जा रहा था। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुए है।

हेलमेट पहनकर आए और बैंक लूटकर चलते बने

म् अक्टूबर ख्0क्म्

अपराधियों ने रातू थाना क्षेत्र स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में डाका डाला। अपराधियों ने वहां से ब् लाख फ्8 हजार 900 रुपए लूट लिया और फरार हो गए। अपराधकर्मियों ने हेलमेट पहनकर घटना को अंजाम दिया। अभी तक कोई नहीं पकड़ा गया।

चोरी हुई, पर पकड़ाया कोई नहीं

7 नवंबर ख्0क्म्

लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डोम टोली में रहनेवाली तथा बिग बाजार में कार्यरत गीतांजलि के घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने घर से गैस सिलिंडर समेत कई सामान साथ ले गए थे। इस मामले में भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

जमीन विवाद में गोली मारी,

7 अक्टूबर ख्0क्म्

बेड़ो थाना क्षेत्र के हरहंजी गांव में म्0 वर्षीय लगन सिंह की तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधकर्मी फरार हो गए। हत्यारे गोली मारने के बाद भागे, तो आज तक नजर नहीं आए। पुलिस भी खोज रही है।

ताला तोड़कर पांच लाख के जेवरात उड़ाए

9 नवंबर ख्0क्म्

अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड सीसीएलकर्मी भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के घर आलमीरा तोड़कर पांच लाख रुपए केजेवरात की चोरी कर ली गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच हुई, जांच के बाद पुलिस वापस लौट गई। पर, जेवरात नहीं लौटे।

क्लिनिक में फायरिंग, खोखा मिला, अपराधी नहीं

7 नवंबर ख्0क्म्

अज्ञात अपराधकर्मियों ने धुर्वा स्थित सर मंगला क्लिनिक के पास फायरिंग की। फायरिंग में कोई हताहत तो नहीं हुआ, पर इलाके में दहशत कायम हो गया। अपराधी बाइक से आए थे, उसी से भाग भी गए, पर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया।

महिला की हत्या के आरोपियों का भी सुराग नहीं

क्7 अक्टूबर ख्0क्म्

चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बगान में अज्ञात अपराधियों ने ललिता देवी (ब्0 वर्ष) की गला रेत कर हत्या करने के पूर्व उसके साथ गैंगरेप भी किया था। इस मामले में सिर्फ दामाद से पूछताछ हुई, हत्यारे का अबतक पता नहीं चला पाया है।

तुपुदाना में रेप के बाद महिला की हत्या

क्8 अक्टूबर ख्0क्म्

तुपुदाना थाना एरिया के रिंग रोड में पुलिस ने एक ब्0 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। गला रेता हुआ था, जिससे उसकी मौत हुई है। मारने से पहले उसके साथ रेप भी किया गया था। महिला की न तो शिनाख्त हुई और न ही आरोपी पकड़े गए।

पूर्व पंचायत सदस्य हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

ख्0 अक्टूबर ख्0क्म्

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के कांके प्रखंड के उरुगुटू पंचायत की पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपा देवी की गोली मार कर हत्या कर दी गइ र्थी। उन्हें दो से तीन गोली लगी थी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आज तक नहीं पकड़े जा सके।