RANCHI : गोस्सनर इवेंजिकल लूथरन कांग्रीगेशन, नार्थ वेस्ट गोस्सनर इवेंजिकल लूथरन और सीएनआइ के विश्वासियों ने ईस्टर के मौके पर रविवार को कब्रिस्तान में आस्था के कैंडल जलाए। प्रभु के पुनरुत्थान दिवस (ईस्टर) के मौके पर लोगों ने विभिन्न चर्चो से जुलूस निकाला। महिमा गीतों के साथ तमाम विश्वासी कब्रिस्तान पहुंचे। जहां पुरोहितों की अगुवाई में विशेष आराधना की गई। इससे पहले सुबह में चर्चो से शोभायात्रा निकाली गई। कब्रिस्तान पहुंचने पर विश्वासियों ने अपने परिजनों की कब्र पर फूल चढ़ाया और कैंडल भी जलाए।

चारों ओर लगा था मेला

सिटी के विभिन्न इलाकों में स्थित कब्रिस्तानों में रविवार को मेला लगा था। सुबह से ही खादगढ़ा के सीएनआइ सीमेट्री, सिरमटोली के जीइएल सीमेट्री के बाहर फ्लावर, कैंडल, बैलून, खिलौनों की दुकानें लगी थी। इन दुकानों से जमकर खरीदारी हुई।

जी उठे है प्रभु : पॉल

रेव्ह रेमंड पॉल ने बताया कि प्रभु जी उठे है। इसका प्रमाण वह खाली कब्र है जहां प्रभु का मृत शरीर रखा गया था। उनके दफनाए जाने के तीन दिन बाद ही कब्र खाली पाया गया था। वास्तव में प्रभु ने फिर से लोगों को दर्शन भी दिए थे। जीवन मृत्यु से शक्तिशाली है पुनरुत्थान इसी बात को सिद्ध करता है। जो लोग प्रभु पर विश्वास करते है उन्हें मृत्यु का भय नहीं होता।

एआइपीएमटी का एडमिट कार्ड जारी

ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट 2015 में शामिल होने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। एआइपीएमटी का इंट्रेंस टेस्ट 3 मई को पूरे देश में एक साथ आयोजित किया जाएगा है। जिसमें देशभर से लाखों छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए छात्रों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एआइपीएमटी के स्कोर के आधार पर ही राज्य के तीनों मेडिकल कॉलेजों रिम्स, रांची, एमजीएम, जमशेदपुर और पीएमसीएच, धनबाद में स्टूडेंट्स का एडमिशन लिया जाएगा।