रांची (ब्यूरो)। 06 से 17 मई तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की की अगुवाई में 18 खिलाडिय़ों की पूरी झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम बीती रात भोपाल पहुंच गई है। वहीं, कुछ खिलाड़ी 2 मई को रांची से भोपाल रवाना हुए थे जबकि कुछ खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स से सीधे भोपाल पहुंचे। हॉकी झारखंड का पहला मैच 7 मई को हॉकी ली पुडुचेरी के साथ तथा दूसरा मैच 9 मई को हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ है। झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, स्मिता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज शामिल हैं।

झारखंड वॉलीबॉल टीम सेलेक्ट

महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित 24वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर झारखंड ब्वॉयज व गल्र्स टीम का सेलेक्शन किया गया। सभी सेलेक्टेड प्लेयर्स 6 मई को रांची से प्रस्थान करेंगे। सेलेक्शन का आधार 1 मई को झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित चयन ट्रायल रहा। प्रतियोगिता 10 से 15 मई तक होगी।

ये है गल्र्स-ब्वॉयज टीम

गल्र्स टीम में अंकिता कुमारी, वेस्ट सिंहभूम, कीर्ति नाथ, प्रिया कुमारी, ईस्ट सिंहभूम, सबीना बास्की, सोनी कुमारी, गोड्डा, निक्की कुमारी, कीर्ती कुमारी, धनबाद, खुशी कुमारी, अमृता कुमारी, प्राची कुमारी, रांची, दीपिका कुमारी, देवघर व स्नेहा, पलामू से शामिल हैं। वहीं, ब्वॉयज टीम में रितिक राज, शुभम कुमार, हजारीबाग, शिवम् कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, धनबाद, साहिल कुमार राय, तन्मय गाड़ी, सागर उरांव, रवि कुमार, रामगढ़, अमन कुमार, आशीष कुमार, पूर्वी सिंहभूम, अमित दास, वेस्ट सिंहभूम व मो आसिफ, देवघर शामिल हैं।

ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

सभी चयनित खिलाडिय़ों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना 5 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ओरिजिनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट एवं ओरिजिनल आधार कार्ड, फोटोकॉपी सहित लेकर 06 मई को 2 बजे तक रांची यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर, शहीद चौक में राजेश कुमार सिंह एसोसिएट सचिव टीम को रिपोर्ट करेंगे।