स्लग: रातू रोड कब्रिस्तान के पास रात 3.30 बजे की घटना, सुबह सफाइकर्मियों ने खोला मोर्चा

-पोस्टमार्टम में मौत की वजह सीने में चोट, साथियों ने ठंड से मौत को बनाया था मुद्दा

-लोअर बाजार पुलिस ने बयान दर्ज कर सुखदेवनगर थाने को भेजा

RANCHI(25 Nov): सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रातू रोड स्थित कब्रिस्तान के पास नगर निगम की ओर से कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर के चालक की मौत के बाद शनिवार को उनके साथियों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। मृतक ट्रैक्टर चालक आशीष कुमार पांडेय (फ्0 वर्ष) था, जो झिरी स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड में कूड़ा गिराकर लौटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया था। साथियों ने उसकी मौत का कारण ठंड लगना बताया था। जबकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आशीष कुमार पांडेय की मौत का कारण सीने में चोट लगना आया है। चोट किस वजह से लगी, यह पुलिस की जांच में स्पष्ट होगा। फिलहाल, आशंका जताई जा रही है कि रातू रोड कब्रिस्तान के समीप ट्रैक्टर से उतरने के क्रम में ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया था।

ट्रैक्टर से उतरने के क्रम में गिरा

कुछ साथियों ने बताया कि शनिवार की रात करीब फ्.फ्0 बजे रातू रोड स्थित कब्रिस्तान के समीप आशीष ट्रैक्टर रोककर नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था कि गिर पड़ा। उसके ट्रैक्टर के पीछे तीन-चार ट्रैक्टर भी थे। अन्य ट्रैक्टर चालकों ने तत्काल इसकी सूचना इंफोर्समेंट ऑफिसर राजेश कुमार गुप्ता को दी। तब राजेश कुमार गुप्ता डोरंडा में कूड़े का उठाव करवा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही इंफोर्समेंट ऑफिसर राजेश कुमार गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचे और घायल आशीष कुमार पांडेय को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। सुबह लगभग ब्:00 बजे आशीष कुमार पांडेय को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंत्री के आश्वासन पर हंगामा थमा

आशीष की मौत के बाद ख्भ्0-फ्00 की संख्या में सफाईकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे और सफाई कार्य का बहिष्कार कर सदर अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही नगर प्रबंधक अंबुज कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। नगर निगम कर्मी दयानंद यादव ने तत्काल नगर विकास मंत्री को घटना की जानकारी दी। लगभग 9 बजे नगर विकास मंत्री सदर अस्पताल पहुंचे। सफाईकर्मियों ने उनसे पीडि़त परिवार को मुआवजा व आश्रित को नौकरी देने की मांग की। साथ ही सफाईकर्मियों को बीमा योजना व ईएसआई का लाभ देने की भी मांग की। नगर विकास मंत्री ने सफाईकर्मियों की मांग सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया। नगर विकास मंत्री की पहल के बाद लोअर बाजार थाने की पुलिस ने परिजन का बयान लेकर आशीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया।

पत्नी को नगर निगम में मिले जॉब

आशीष की मौत के बाद सभी सफाईकर्मी बकरी बाजार स्थित स्टोर कार्यालय पहुंचे और सफाई कार्य बंद करने का निर्णय लिया। लगभग क्क्.फ्0 बजे डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार और सहायक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ। किरण कुमारी स्टोर कार्यालय पहुंचीं। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने उन्हें आश्वस्त किया कि सफाईकर्मियों के बीमा, पीएफ व ईएसआइ से संबंधित प्रस्ताव क्0 नवंबर को नगर निगम बोर्ड की बैठक में लाकर पारित किया जाएगा। आशीष के परिवार को तत्काल ख्0 हजार रुपये दिए गए हैं। उसकी पत्नी को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नगर निगम में नौकरी भी दी जाएगी।

वर्जन

नगर निगम के कर्मचारी दयानंद यादव ने बताया कि झिरी से वापस लौटने के क्रम में रातू रोड स्थित कब्रिस्तान के सामने आशीष की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। शायद उसे ठंड लग गई थी और सीने में दर्द हो रहा था। वह ट्रैक्टर से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी क्रम में वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। आशीष को अचानक सीने में दर्द हुआ था। ट्रैक्टर से नीचे उतरने के क्रम में वह गिर गया। उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जांच के क्रम में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- डॉ। किरण कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पदाधिकारी, रांची नगर निगम।