आई कंसर्न

स्लग: आरएमसी ने संचालक सुरेश सिंह व किशोर मंत्री का टेंडर कैंसिल किया

-रांची नगर निगम अब खुद चलाएगा सिटी बस

Figures speak

8000 लोग डेली सिटी बसों में करते हैं सफर

91 सिटी बसों का हो रहा था परिचालन

10 दिन लगेंगे दोबारा रोड पर बसों के आने में

RANCHI(27 Jan): राजधानी में रविवार से सिटी बस सर्विस ठप हो जाएगी। इस कारण सिटी बसों में सफर करने वाले हजारों पैसेंजर्स को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अब इन्हें एक तो ऑटो में सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी, उनकी जेब पर भी किराए का बोझ बढ़ेगा। रांची नगर निगम ने सुरेश सिंह और किशोर मंत्री का टेंडर कैंसिल करते हुए बसों का परिचालन रोकने का आदेश दिया है। बताते चलें कि सिटी में रांची नगर निगम की 91 बसें चलती हैं।

बकरी बाजार स्टोर में पार्क होंगी

संचालकों से बस वापस लेने के बाद इन्हें बकरी बाजार स्थित स्टोर में खड़ा किया जाएगा। वहीं नया टेंडर होने तक बसों का परिचालन रांची नगर निगम खुद से करेगा। इसके लिए निगम के अधिकारी ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश में जुट गए हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो दस दिनों में दोबारा से सिटी बसें रांची की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

..बॉक्स

ऑटो पर बढ़ेगा हजारों पैसेंजर्स का बोझ

रांची में अलग-अलग रूटों पर चलने वाली सिटी बसों में हर दिन लगभग 8 हजार पैसेंजर्स सफर करते है। जिसमें कि सबसे ज्यादा संख्या मिडिल क्लास और लो क्लास की है। ऐसे में अब आठ हजार पैसेंजर्स का बोझ सीधे आटो पर बढ़ेगा। ऐसे में ऑटो में सफर करने वाले पैसेंजर्स को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।