डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Leo Yearly Horoscope 2024 Hindi- Singh Varshik Rashifal 2024: सिंह राशि : Leo Horoscope January 2024 in Hindi: यह माह जातक के लिए अनेक तरह की अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने वाला माह हो सकता है। व्यावसाय की दृष्टि से भी यह माह अनुकूल रहेगा। जातक आर्थिक स्थितियों को भी अनुकूल बनाएगा। विवाहित जीवन भी सुखी रहेगा। सामाजिक कार्यो में भी जातक की रूचि बढ़ सकती है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी प्रतियोगीता में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। निर्माण कार्यो में रूचि बढ़ सकती है। अधिक आय का योग भी बन सकता है। नौकरी आदि में भी उन्नति आदि का योग है। जातक जीवन की कई चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शत्रुओ पर दबाव बनाने के कारण जातक को राहत मिल सकती है।

Leo Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह जातक घरेलू समस्या को दूर करने में सफल हो सकता है। परिवार में अपसी मेल-जोल बढ़ सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस माह जातक का मनोबल बढ़ सकता है। जिससे जातक अधिक परिश्रम करने में सफल हो सकता है। जातक को शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। जातक को स्वास्थ्य सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जमीन. जायदाद एवं कृषि के कार्यो में उन्नति का योग बन सकता है। नौकरी आदि में भी उन्नति हो सकती है। छात्रो का मन पढ़ाई–लिखाई में भी लग सकता है। आर्थिक दृष्ठि से भी जातक स्थितियों को मजबूत बनाने में सफल हो सकता है।

Leo Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह जातक को सगे-संबंधियों से तनाव मिल सकता है। वैचारिक भिन्नता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में उन्नति हो सकती है। जातक कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यो को पटरी पर ला सकता है। इस माह मध्यम स्थितियाँ बनी रहेगी। कार्यो में भी थोड़ी स्थिलता आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का भी योग है। वायु विकार ,ज्वर आदि जैसी शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। धर्म–कर्म के प्रति रूचि बढ़ सकती है। व्यापार में प्रगति का योग बन सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। संयम एवं शांती से हर चुनौती को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Leo Horoscope April 2024 in Hindi: यह माह मिला-जुला रहेगा। थोड़ा ध्यान बनाए रखें कभी-कभी मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अव्यावस्थित दिनचर्या के कारण जातक का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट एवं गैस संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। वाणी में तिखापन आने से विरोधी बढ़ सकते है। आर्थिक दृष्टि से भी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। उघोग-धंधों में भी परेशानी बढ़ सकती है। इस माह के उत्तरार्ध में थोडी राहत मिल सकती है लेकिन चुनौतियाँ बनी रहे सकती है। धर्म-कर्म मे भी खर्च बढ़ सकता है। सोच समझ कर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करें।

Leo Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह छात्रों के लिए लगभग समय अनुकूल रहेगा पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से मंदी का असर रहेगा। जिससे कार्य-व्यापार में चुनौतियां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में भी दबावपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए सावधानी बनाए रखे। मित्रो से भी सहयोग मिल सकता है। यात्रा संबंधित चुनौतियों का सामना करना पढ़ सकता है। वाद- विवाद से बचे। बाजार में सोच समझ कर ही पूंजी निवेश करे। बिना सोचे–समझे पूंजी निवेश करने से हानि की संभावना बढ़ सकती है। सूर्य को जल देने से परेशनियाँ कम हो सकती है।

Leo Horoscope June 2024 in Hindi: यह माह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। नई संपत्ति के क्रय–विक्रय में जातक को लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आ सकती है। स्त्री सुख का योग बन सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जमीन-जायदाद एवं घरलू कार्यो में प्रगति हो सकती है। बात चीत की कला से जताक लोगों को प्रभावित कर सकता है। पढ़ाई–लिखाई में मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। उघोग धंधो मे भी प्रगति हो सकती है। आय में भी प्रगति हो सकती है। इस माह मे कई बड़े कार्य पटरी पर आ सकते है। नौकरी के क्षेत्र में भी प्रगति का योग है। सक्रियता बनाए रखें।

Leo Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह देश–विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। धर्मिक स्थलो पर जाने का योग बन सकता है। विरोधियों का दबाव कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। अन्न, वस्त्र एवं धन के लाभ का प्रबल योग है। अपने कर्मों से जातक अपनी स्थिति सुघारने में सफल हो सकता। नौकरी में परिवर्तन का योग है। ग्रहस्थ जीवन सुखी रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में रूचि बढ़ सकती है। व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में जातक सफल हो सकता है। मान-समान्न मिल सकता है। व्यापार मे सफल होने का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Leo Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह दांपत्य जीवन में लगाव बढ़ सकता है। सुख-सुविधाए बढ़ सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाए रखे। रोग आदि से बचने का प्रयास करे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। ग्रहस्थ जीवन में सुख का अनुभाव हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन सकता है। रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति हो सकती है। सामाजिक कार्यो में रूचि बढ़ सकती है। पढ़ाई-लिखाई में भी रूचि बढ़ सकता है। संतान सुख का योग बन सकता है। धन लाभ का भी योग बन सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

Leo Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए अनुकूल स्थितियाँ बनेगी। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। धन-संपत्ति में लाभ हो सकता है। जातक के कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवहारिक जीवन में जातक अपनी कुशलता से समस्यो का समाधान करने में सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रो, स्त्री एवं संतान से जातक को सुख मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में जातक सफल हो सकता है। धर्म- कर्म में विश्वास बढ़ सकता है। छात्रों का मन भी पढ़ाई–लिखाई में लग सकता है। जातक अपनी क्षमताओं के कारण किसी भी कार्य-क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है।

Leo Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह परिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। घर-परिवार की स्थिति अनुकूल बनाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद के कार्यो में प्रगति हो सकती है। कभी-कभी वाणी के तिखेपन के कारण व्यवधानों का सामना करना पड सकता है लेकिन परिश्रम एवं सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से लाभ मिल सकता है। कई तरह की चुनौतियों को दूर करने में जातक सफल हो सकता है। सूर्य को जल देने से चुनौतियाँ कम हो सकता है।

Leo Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधित बड़ी परेशानी का योग बना सकता है। कभी–कभी शरीरिक, मानसिक व्यथा के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवन के प्रगति क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता का योग बन सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिल सकती है। संतान-सुख का योग बन सकता है। माह के उत्तरार्ध में अनुकूल परिस्थितियाँ बनने के कारण समस्याओ का अंत हो सकता है। धन के आगमन की स्थिति बन सकती है। बात–चीत की कला से स्थितियों को साधने में जातक को सफलता मिल सकती है। यात्रा का भी योग बन सकता है।

Leo Horoscope December 2024 in Hindi: घर में विवाह या अन्य किसी तरह का मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। वैचारिक मजबूती के कारण जातक किसी बढ़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकता है। अपनी बात-चीत की कला से जातक कई बढ़े महत्वपूर्ण कार्यो को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कभी-कभी निरर्थक बात-चीत के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनाए रखे। व्यापार में प्रगति का योग बन सकता है। जातक अपनी दूर दृष्टि से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। छात्रो के लिए यह समय अनुकूल है, पढ़ाई –लिखाई में रूचि बढ़ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से यह माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk