डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Libra Yearly Horoscope 2024 Hindi- Tula Varshik Rashifal 2024: तुला राशि : Libra Horoscope January 2024 in Hindi: यह माह जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। महीने के प्रारंभ में स्थितियाँ सुखद रहेंगी। अच्छा वातावरण एवं अच्छे विचारों का उदय होगा। जातक के कार्यो में उन्नति होगी।जिससे जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। भाईयों का सुख मिल सकता है। जातक की आर्थिक स्थितियों में भी उन्नति हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में उन्नति हो सकती है। दामपत्य जीवन में सुख मिल सकता है। वाहन सुख का भी योग है। महीने के उत्तरार्ध में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जातक के कई बड़े एवं महत्वूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है इसलिए सावधानी बनाए रखे यदि चुनोतियाँ ज्यादा महसूस हो तो किसी देवी की पूजा से लाभ मिल सकता है।

Libra Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कार्यो में थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक उन चुनौतियो को पूरा करने में सफल हो सकता है। स्वास्थ्य समान रहेगा कार्य क्षेत्र में थोड़ी बधाए आ सकती है लेकिन जातक उन बाधाओं को दूर करने में सफल हो सकता है। आर्थिक मामलो में सावधानी बनाए रखें। उधार देने से बचें नहीं तो आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में चुनौतियाँ बढ़ सकती है लेकिन जातक सुख-शांति के लिए प्रयास करेगा तो जातक को सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातक के लिए समय अनुकूल है। थोड़ी कठिनाई के साथ प्रमोशन आदि का योग बन सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति में जातक खूब परिश्रम कर सकता है।

Libra Horoscope March 2024 in Hindi: यह माह व्यापार आदि की दृष्टि से उत्तम रहेगा जिससे बड़े लाभ कि स्थिति बन सकती है।जातक व्यापार आदि का विस्तार करेगा तो स्थितियाँ अनुकूल बन सकती है। व्यापार को ऊँचाई पर ले जाने के में जातक को सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते है इसलिए सावधानी बनाए रखे। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख मिल सकता है। जातक कर्तव्यों से लोगो को प्रभावित कर सकता है। व्यवसाय में भी उन्नति मिल सकती है। महत्वपूर्ण लोगो से संपर्क बन सकता है जिससे जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। दामपत्य जीवन में भी सुख बना रहेगा । घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

Libra Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह प्रेम संबंधो में आकर्षण बढ़ सकता है।एक दूसरे के और समीप आने का अवसर मिल सकता है। धर्मिक स्थलों पर भ्रमण या पूजा पाठ करने का अवसर मिल सकता है। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ सकती है। व्यवसाय में प्रगति का योग बन सकता है। कृषि के कार्यों में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। विपरीत परिस्थितियोँ में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह मिला-जुला रहेगा। सोच समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने लाभ मिल सकता है।शुक्र का मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। जीवन के हर क्षेत्र में आई चुनौतियाँ भी कम हो सकती है।

Libra Horoscope May 2024 in Hindi: यह माह जातक के लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आय के नए-नए साधन बन सकते है।। सुख-सुविधा में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। आर्थिक एवं सामाजिक कार्यो में प्रगति हो सकती है। सामाजिक कार्यो में मन लग सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शिक्षा से जुड़े छात्रो के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। व्यापार आदि की स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आर्थिक चिंता बढ़ सकती है। सावधानी बनाए रखें नहीं तो व्यवासाय में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच समझकर पूँजी निवेश करें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Libra Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह जातक अपने विश्वासपात्रों से सहयोग प्राप्त करके किसी बड़ी कठिनाई से मुक्ति पाने में सफल हो सकता है। किसी बड़ी कार्य-योजना का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। विरोधी भी परास्त हो सकते है। इस माह कुछ दूषित मनोवृत्ति जातक को मानसिक रूप से परेशान कर सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ बढ़ सकती है। मन मे अनेक ख्याल आ सकते है। जिससे मन थोड़ा भटक सकता है। सावधानी बनाए रखें। महीने के उत्त्तरार्ध मे अच्छे लोगों की संगत से चुनौतियाँ थोड़ी कम हो सकती है। जातक अपने कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। लम्बे समय से चले आ रहे संघर्षों का प्रतिफल जातक को मिल सकता है। जिससे जातक के जीवन में आने वाली चुनौतियाँ कम हो सकती है।

Libra Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह कार्य-व्यापार के कई मार्ग खुल सकते है। कई तरह के लाभ जातक को मिल सकते है। जातक अपनी कई योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। उनके सहयोग के कारण जातक के जीवन में आई चुनौतियाँ कम हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन आदि की स्थिति बन सकती है। बात-चीत के माध्यम से जातक कोई बड़ा प्रोजेक्ट पाने में सफल हो सकता है। दामपत्य जीवन में सुख की अनुभूति हो सकती है। पुत्र सुख का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। दूरदृष्टि एवं कार्ययोजनाओं का लाभ जातक को मिल सकता है। शुक्र का मंत्र जातक के व्यवधानों को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Libra Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह शत्रु थोड़ा चुनौती खड़ी करने के प्रयास कर सकते है लेकिन जातक अपनी दूरदृष्टि से शत्रुओं पर विजय पाने में सफल हो सकता है। विवाह एवं मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। जिससे घर में उल्लास का वातावरण बन सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। व्यापार आदि में सफल होने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दूर हो सकती है। धनार्जन का योग बन सकता है। सृजनात्मक शक्ति का विकास हो सकता है। नौकरी आदि में अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। जमीन-जायदाद के कार्यों में प्रगति हो सकती है। मूल साधनों के अलावा अन्य साधनों से भी लाभ अर्जित करने का भी योग बन सकता है। व्यवासायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है।

Libra Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह इस रशि के जातकों के कार्य-व्यापार में वृद्धि हो सकती है। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। दूरदृष्टि एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर जातक के कार्यक्षेत्रों का विस्तार हो सकता है। बीच-बीच में चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को जातक दूर करने में जातक को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ भी दूर हो सकती है। नौकरी व्यवसाय की स्थिति अनुकूल हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह माह अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन सुखी हो सकता है। जातक यदि पूर्ण मनोयोग से कार्य करेगा तो भले ही थोड़ी बहुत चुनौतियाँ हो लेकिन उन चुनौतियों को दूर करने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Libra Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह जातक सावधानी बनायें रखें। दामपत्य जीवन में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। एक दूसरे के प्रति संशय या भ्रम की स्थिति बन सकती है। इसलिए दूरदृष्टि एवं समय को ध्यान में रखते हुए। कार्ययोजनाओं का विस्तार करें। जातक अपनी व्यक्तिगत जीवन को जितना पारदर्शी बनायेगा लोगों का विश्वास उतना ही जातक पर बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के कारण जातक के व्यक्तित्व का विकास हो सकता है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट का योग बन सकता है। उद्योग धंधे एवं व्यापार की स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। कभी-कभी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ आ सकती है इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें।

Libra Horoscope November 2024 in Hindi: जातक के हर कार्यों में सफलता मिल सकती है अपनी बात-चीत की कला से जातक लोगों को प्रभावित करेगा और कोई बड़ा कार्य बनाने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। नौकरी आदि की दिशा में स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगी। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। रोग-ऋण एवं शत्रुरूपी बाधाओं से जातक को मुक्ति मिल सकती है। शासन एवं सत्ता का सहयोग जातक को मिल सकता है। रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ दूर होगीं। ऋण आदि के कारण बनने वाले दबाव दूर हो सकते है। आर्थिक उन्नति का योग बन सकता है। बात-चीत से कई चुनौतियों को पटरी पर लाने के कारण जातक का मन प्रसन्न हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Libra Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आय के नये-नये साधन विकसित हो सकते है जिससे जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है लेकिन स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ बढ़ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। स्वास्थ्य पर किसी तरह की लापरवाही से बचें।वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें। चोट-चपेट का योग बन सकता है। किसी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आर्थिक विकास की दृष्टि से माह अनुकूल हो सकता है। व्यापार आदि में वृद्धि हो सकती है। धन आगमन का भी योग बन सकता है। गृहस्थ जीवन सुखी हो सकता है चुनौतियाँ कम हो सकती है। व्यापार आदि में वृद्धि का योग है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk