देश में महज पांच दिन बाद आने वाले 2016-17 के बजट को लेकर हर कोई उत्‍साहित है। हमेशा की तरह इस बार भी इस आम बजट से इंडस्ट्री आम लोगों व बाजार सभी को काफी उम्‍मीदें हैं। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली 29 फरवरी को मोदी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। ऐसे में आइए बजट पेश होने से पहले जानें इस आम बजट से जुड़े कुछ खास फैक्‍ट्स...


पहला आम बजट: भारत में आम बजट की शुरुआत ब्रिटिश वायसराय की काउंसिल के मेंबर (फाइनेंस) जेम्स विल्सन ने पेश किया था। उन्होंने 18 फरवरी 1860 को देश का का पहला आम बजट पेश किया था।हिंदी में बना बजट: 1955-56 से पहले आम बजट के दस्तावेज अग्रेंजी में बनते थे। जिससे देश की आधी जनता को यह समझ में ही नहीं आते थे। हालांकि इस बजट के दस्तावेज हिंदी में भी तैयार किए जाने लगे। बजट दो भागों में: भारत का आम बजट दो भागों में बंटा होता है। जिसमें पहले भाग में सामान्य आर्थिक सर्वे और नीतियों का ब्योरा होता है। वहीं दूसरे भाग में आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रत्येक्ष और परोक्ष करों के प्रस्ताव शामिल किए जाते हैं।ज्यादा बजट पेश किए:


सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले वित्तमंत्रियों में मोरारजी देसाई का नाम टॉप पर है। उन्होंने करीब 10 बार देश का आम बजट पेश किया था। उन्होंने दो बार बजट अपने जन्म दिन 29 फरवरी को पेश किया।बजट पेशकश में कम समय:

1982 में जब वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने 1 घंटे 35 मिनट में बजट पेश किया। जिस पर इंदिरा गांधी ने कहा था कि प्रणव मुखर्जी ने सबसे कम समय में बजट पेश किया। इन्होंने 2 घंटे का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra