-अब तक 165 लोगों को हो चुका है डेंगू, मौसम बदलने पर भी कम नहीं हुआ प्रकोप

-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में डेंगू वार्ड फुल, प्राइवेट हॉस्पिटल में भी डेली पहुंच रहे पेशेंट

बरेली: मौसम में बदलाव के बाद भी डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल द्वारा रोकथाम के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। वेडनसडे को डिस्ट्रिक्ट में सात डेंगू पॉजिटिव पेशेंट एडमिट किए गए। जबकि दो पेशेंट पहले से ही एडमिट थे। ऐसे में पेशेंट को काफी प्रॉब्लम करनी पड़ी क्योंकि डेंगू वार्ड में सिर्फ पांच ही बेड हैं इसलिए एक बेड पर दो-दो पेशेंट को एडमिट किया गया। वहीं डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल प्रशासन ने रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपी है।

यह पेशेंट मिले डेंगू पॉजिटिव

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के डेंगू वार्ड में वेडनसडे को सात पेशेंट एडमिट किए गए। सरदार नगर निवासी एक 30 वर्षीय महिला, सुभाषनगर से 20 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, तिलियापुर की 36 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय युवक, भुता निवासी के 40 वर्षीय युवक जांच में डेंगू पॉजिटिव मिले। अलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्हें फीवर वार्ड से डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया।

मलेरिया ने पसारे पांव

डेंगू के साथ ही मलेरिया भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में मलेरिया के करीब 35 हजार पेशेंट मिले थे। वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या 165 हो चुकी है। साथ ही प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भी डेली मलेरिया और डेंगू के पेशेंट पहुंच रहे हैं।

वर्जन

डेंगू पर अंकुश लगाने को विभाग प्रयासरत है। शहर से लेकर देहात तक जिन स्थानों से मरीजों की संख्या बढ़ रही है यहां टीम को भेजकर कैंप लगवाया जा रहा है।

डॉ। विनीत शुक्ला, सीएमओ

Posted By: Inextlive