- सिटी में गैस व तेल संरक्षण के लिए स्टूडेंट्स ने निकाली रैली, लोगों को किया अवेयर

VARANASI: गैस व तेल का भंडार हमारे पास एक निश्चित मात्रा में है। इसको बचाना ही इसका उत्पादन है। प्रकृति से हमें ये चीजें वरदान के रूप में मिली हैं। अगर हम इनका सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो यह लंबे समय तक हमारा साथ निभायेंगी। सिटी में इन्हीं संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को पेट्रोलियम कन्र्वेशन रिसर्च एसोसिएशन व आर्य महिला डिग्री कॉलेज की ओर से एक गैस व तेल संरक्षण रैली निकाली गयी। रैली में बड़ी संख्या में शामिल रही स्टूडेंट्स ईधन बचाओ जन धन बढ़ाओ का नारा लगाते चल रही थीं। साथ ही स्टूडेंट्स राहगीरों को पैम्फ्लेट व अन्य जागरूकता सामग्री बांटते हुए चल रही थीं। इससे पहले रैली को एडीएम सप्लाई केएन उपाध्याय व आर्य महिला की प्रिंसिपल डॉ। रचना दूबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर व लक्ष्मी गैस सर्विस के अशोक चौरसिया, भारत पेट्रोलियम के डिप्टी मैनेजर डिस्ट्रीब्यूशन प्रकाश मीणा, डीबीटीएल के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर महेश कुमार आदि शामिल थे।

Posted By: Inextlive