-स्मार्ट कार्ड से मिलेगा तेल, साफ्टवेयर की मदद से रखा जाएगा

हिसाब

-नगर निगम की 190 कूड़ा उठाने वाली गाडि़यों के लिए लागू की नई व्यवस्था

बरेली। अब नगर निगम के कर्मचारी तेल चोरी नहीं कर पाएंगे। क्योंकि नई व्यवस्था के तहत अब निगम के कूड़ा उठाने वाले 190 वाहनों में स्मार्ट कार्ड से तेल भरा जाएगा। इसमें हर वाहन के लिए अलग स्मार्ट कार्ड होगा। जिसका डाटा साफ्टवेयर की मदद से निगम अपने पास रखेगा। वहीं इसके लिए

आईओसी ने बनाया सॉफ्टवेयर

स्मार्ट कार्ड के लिए यूज होने वाले साफ्टवेयर को आईओसी ने तैयार किया है। जिससे तेल भराने के बाद नगर निगम के पास मैसेज से सूचना पहुंच जाएगी। जिसकी इंट्री कंप्यूटर पर भी फीड हो जाएगी। बताते चले कि आईओसी का नया पेट्रोल पंप चौकी तिराहा-गांधी उद्यान रोड पर हाल ही में किया।

पहले तेल के लिए लेनी होगी पर्ची

पुराने व्यवस्था के तहत चालक को गाड़ी में तेल भराने के लिए निगम से पर्ची लेनी होगी। यह पर्ची संबंधित एरिया के सुपरवाईजर से लेनी होगी। जिसे स्मार्ट कार्ड के साथ तेल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर देनी होगी।

ऐसे थी खेल की शिकायत

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक पहले यह शिकायत आती रही हैं कि पर्ची कटने के बाद चालक तेल कम भराते थे और संबंधित कर्मचारी की मिलीभगत से खेल करते थे। इसे गंभीरता से लेते हुए निगम ने यह एक्शन लिया गया।

जाम की समस्या होगी कम

पटेल चौक पर तेल भराने के लिए दोपहर 12 बजे से ही कूड़ा उठान की गाडि़यां पहुंचने लगती थी, जिसके कारण चौकी तिराहा और चौपला रोड पर कतार लग जाती थी, इससे जाम की स्थिति बन जाती थी। लेकिन निगम के इस व्यवस्था से जाम की समस्या कुछ कम होगी।

अब आईओसी के पेट्रोल पंप से ही तेल कूड़ा उठाने वाली गाडि़यों में भरवाई जाएगी। सभी गाडि़यों के लिए अलग-अलग स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसकी मदद से तेल भरवाया जाएगा। इससे साफ्टवेयर की मदद से निगम को मैसेज मिल जाएगा।

-संजीव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Posted By: Inextlive