PATNA: क्रिमिनल्स के मन से पटना पुलिस का खौफ गायब हो गया है। तभी तो एक के बाद एक मर्डर, लूट और डकैती जैसे क्राइम की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि, हाल के दिनों में पटना व उसके आसपास के एरिया में बढ़ी क्राइम की घटना के आंकड़े बयां कर रहे हैं। रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला, पटना पुलिस की लचर व्यवस्था से बेखौफ क्रिमिनल्स क्राइम की प्लान कर बेधड़क अंजाम दे रहे हैं।

लोगों को पहुंचाया हॉस्पीटल

बुधवार को दानापुर के शाहपुर थाना, गुरुवार को बेउर थाना और शुक्रवार की रात सालिमपुर थाना एरिया में डकैती की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया। डकैती के दौरान क्रिमिनल्स ने हिंसक रवैया अपनाया और घर वालों को इंजर्ड कर दिया। लोगों को हॉस्पीटल में एडमिट होना पड़ा।

डकैती में सीढि़यों का सहारा

डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले क्रिमिनल्स लकड़ी से बनी सिढि़यों का सहारा ले रहे हैं। तीनों वारदातों में हाउस के बाहर लकड़ी की सिढ़ी लगाकर क्रिमिनल्स अंदर गए। वारदात की टाइमिंग भी रात क्ख् बजे से ख् बजे के करीब रही।

आइडेंटिफाई के बाद भी अरेस्ट नहीं

हिंसक रूप से डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले क्रिमिनल्स को पुलिस ने आइडेंटिफाई तो कर लिया पर ब्8 घंटे बाद भी किसी की अरेस्टिंग नहीं हुई। कुछ स्थानों पर की गई रेड में भी कुछ हाथ नहीं लगा।

नहीं काम आ रहा थानेदारों का ट्रांस्फर

पटना सहित पूरे डिस्ट्रिक्ट में बढ़ते क्राइम को रोकने और लोकसभा इलेक्शन को ध्यान में रखकर एक साथ भ्8 थानेदारों का ट्रांस्फर किया गया था। लेकिन ज्यादातर नए थानेदार क्राइम को रोकने में फेल होते दिख रहे हैं।

Posted By: Inextlive