COVID-19 : भारत में 26,624 नये मामले, Coronavirus से 95.80 लाख हुए रिकवर
नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में पिछले एक दिन में नाेवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,624 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक 1,00,31,223 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 95.80 लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़ कर 95.51 प्रतिशत हो गई है।कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर घट कर 1.45 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 341 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यह आंकड़ा बढ़ कर 1,45,477 पहुंच गया है। जबकि कोविड-19 के संक्रमण से देश में अब तक 95,80,402 लोग ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार भारत में कोरोना से नेशनल रिकवरी रेट बढ़ कर 95.51 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर घट कर 1.45 प्रतिशत रह गई है।भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,05,344 एक्टिव केस
आंकड़ों के मुताबिक देश में यह लगातार 14वां दिन है जब कोविड-19 से संक्रमण के एक्टिव केस 4 लाख से नीचे बने हुए हैं। इस समय भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,05,344 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 3.04 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 का मामला 7 अगस्त को 20 लाख पार कर गया था। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार कर गया था।19 दिसंबर को 1 करोड़ पार पहुंच गया देश में कोरोना संक्रमण
देश में कोरोना वायरस से संक्रमण 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार पहुंच गया था। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, 19 दिसंबर तक भारत में 16,11,98,195 सैंपल्स की नोवल कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है। इनमें से 11,07,681 नमूनों की कोविड-19 की जांच शनिवार को की गई है।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | एक्टिव केस | ठीक हो चुके | मौत |
अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 95 | 4719 | 61 |
आंध्र प्रदेश | 4355 | 866856 | 7074 |
अरुणाचल प्रदेश | 241 | 16333 | 55 |
असम | 3526 | 210808 | 1012 |
बिहार | 5205 | 239109 | 1347 |
चंडीगढ़ | 494 | 18244 | 306 |
छत्तीसगढ़ | 17040 | 246054 | 3172 |
दादरा नगर हवेली और दमन दीव | 9 | 3352 | 2 |
दिल्ली | 10358 | 595305 | 10251 |
गोवा | 978 | 48280 | 718 |
गुजरात | 12127 | 217935 | 4227 |
हरियाणा | 6079 | 248172 | 2816 |
हिमाचल प्रदेश | 5966 | 45174 | 870 |
जम्मू और कश्मीर | 4076 | 112093 | 1837 |
झारखंड | 1718 | 110125 | 1010 |
कर्नाटक | 14389 | 881882 | 12004 |
केरल | 60558 | 636814 | 2786 |
लद्दाख | 423 | 8723 | 124 |
मध्य प्रदेश | 11446 | 215211 | 3468 |
महाराष्ट्र | 62218 | 1781841 | 48648 |
मणिपुर | 1750 | 25512 | 336 |
मेघालय | 557 | 12531 | 133 |
मिजोरम | 158 | 3957 | 7 |
नागालैंड | 538 | 11230 | 73 |
ओडिशा | 2720 | 321309 | 1832 |
पुद्दुचेरी | 339 | 36752 | 624 |
पंजाब | 5837 | 151679 | 5189 |
राजस्थान | 12779 | 282631 | 2608 |
सिक्किम | 401 | 5037 | 123 |
तमिलनाडु | 9692 | 784117 | 11968 |
तेलंगाना | 6888 | 273013 | 1513 |
त्रिपुरा | 257 | 32532 | 378 |
उत्तराखंड | 6074 | 78371 | 1408 |
उत्तर प्रदेश | 17593 | 547631 | 8177 |
पश्चिम बंगाल | 18460 | 507070 | 9320 |