फोटो है

-घरवालों ने प्यार के रिश्ते को किया खारिज तो दोनों ने उठाया कदम

-काफी तलाश के बाद भी लड़की का नहीं चला पता

VARANASI

19 बरस का लड़का और 16 साल की लड़की। घरवालों ने प्यार के रिश्ते को खारिज कर दिया तो दोनों ने जान देने की ठान ली। अहरौरा (मिर्जापुर) निवासी इस प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार की दोपहर विश्वसुंदरी पुल से गंगा में छलांग लगा दी। नदी में मछली मार रहे कुछ नाविकों ने लड़के को तो बचा लिया मगर लड़की पानी में लापता हो गई। उसे तलाशने के लिए एनडीआरएफ के गोताखोर भी पहुंचे मगर देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला।

दो साल से था अफेयर

अहरौरा के नई बाजार इलाके में रहने वाले 19 साल के शुभम गुप्ता का क्षेत्र की ही एक लड़की से दो साल से अफेयर चल रहा था। लड़की 10वीं की पढ़ाई कर रही थी जबकि लड़का अपनी दुकान चलाता था। दोनों के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था। उनके परिवारों को इसकी भनक थी और कई बार दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ मगर लड़का-लड़की मानने को तैयार नहीं थे। शुक्रवार को भी कुछ विवाद हुआ जिसके बाद लड़का और लड़की स्कूटी से बनारस की तरफ आए।

बात की फिर कूद पड़े

विश्वसुंदरी पुल पहुंचे लड़के और लड़की ने 15 मिनट तक आपस में बात की। इसके बाद दोनों ने हाथ पकड़कर गंगा में छलांग लगा दी। नदी में मछली मार रहे नाविकों ने दोनों को गिरते देखा तो वह बचाव में लग गए। लड़के शुभम को बचा लिया गया मगर लड़की का कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलवाया। देर शाम तक पानी में लड़की की तलाश हुई मगर उसका कोई पता नहीं चला। अचेत शुभम को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों के परिवार वाले भी रामनगर पहुंच गए थे।

Posted By: Inextlive