-15 साल की बच्ची को पिता के उम्र का व्यक्ति कर रहा है परेशान

-महिलाओं ने कीडगंज पुलिस स्टेशन पहुंच कर लगाई गुहार

-पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

क्भ् साल की बच्ची को पिता के उम्र का व्यक्ति कर रहा है परेशान

-महिलाओं ने कीडगंज पुलिस स्टेशन पहुंच कर लगाई गुहार

-पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: दिन सोमवार। जगह कीडगंज पुलिस स्टेशन। समय-दोपहर दो बजे। एक क्भ् साल की लड़की। उसके साथ महिलाओं का जमावड़ा। सभी पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे थे। आरोप था संगीन। पिता के उम्र का पड़ोसी ने उसे बनाया था कि अपनी हवस का शिकार। पिछले छह माह से उसे कर रहा था परेशान। मंडे को युवती ने प्रोटेस्ट किया तो मोहल्ले वालों की मदद से मामला थाने तक पहुंचा। लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी कीडगंज पुलिस ने मदद करने का सिर्फ कोरा आश्वासन दिया। कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

घर में मां के साथ थी

विनोद(परिवर्तित नाम) कीडगंज चौखंडी एरिया में रहता है। वह कारपेंटर का काम करता है। उसकी वाइफ मेड सर्वेट का काम करती है। घर में उसकी क्भ् साल की बेटी और एक लड़का है। मंडे को उसकी वाइफ काम पर नहीं गई थी। वह घर में थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया। उसकी बेटी को अपना शिकार बनाना चाहा। आरोप है कि लड़की को अकेले देखकर उसे पकड़ लिया। लेकिन संयोग था कि घर में उसकी मां भी थी। लड़की के चिल्लाने पर उसकी मां आ गई। यह देख वह भाग निकला। उसके जाने के बाद लड़की ने रो-रोकर अपनी मां को बताया कि पिछले छह महीने से वह आदमी उसे परेशान कर रहा है। जब घर में कोई नहीं रहता था वह आ जाता था। धमकी दी थी कि अगर किसी से शिकायत की तो उसे मार देगा।

थाने पहुंचा मामला

मोहल्ले में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई। किसी ने राय दी कि इस मामले को लेकर सीधे थाने पहुंचो। लेकिन पुलिस तक जाना उनके लिए आसान न था। फिर धूमनगंज की कुछ समाजसेवी महिलाओं को इस बात की जानकारी हुई। महिलाएं पीडि़त लड़की और उसकी मां को लेकर सीधे कीडगंज पुलिस स्टेशन पहुंच गई और थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

समझौता कराने में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन लेने से मना कर दिया। जब वहां पर मीडिया वाले पहुंच गए तो कीडगंज पुलिस थोड़ी हरकत में आई। पुलिस ने बताया कि यह मामला पेशबंदी का लग रहा है। दूसरे पक्ष को बुलाया जा रहा है। ताकि दोनों में समझौता कराया जा सके। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर लेकर वहीं रख लिया था।

Posted By: Inextlive