दो दिन बाद शुरू होने वाले हैं नवरात्रे। ऐसे में हर भक्‍त लग गया है अपने-अपने घर और मंदिर में माता का दरबार सजाने में। नवरात्रे जैसे अवसर पर सुख-समृद्धि की कामना से लोग मां को प्रसन्‍न करने की विधि ढूंढने लगे हैं। ऐसे में हर भक्‍त सोच में पड़ा है कि आखिर कौन सी विधि से माता को प्रसन्‍न किया जाए। क्‍यों न नौ दिन मां के पसंदीदा रंग पहनकर उनको खुश किया जाए। आप भी सोच रहे हैं कुछ ऐसा ही करने की तो आइए इस बार नवरात्रे में हर दिन के हिसाब से कौन से रंग होंगे मां को प्रिय जानें।


पहला दिन : माता के नवरात्र का पहला दिन। मां का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का होता है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पहले दिन आप मां को पीले रंग के साथ प्रसन्न कर सकते हैं। पीले रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करिए, वह जरूर प्रसन्न होकर आपको सुख-समृद्धि का आशीष देंगी। तीसरा दिन : नवरात्री का तीसरा दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होती है। इस दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप को आप स्लेटी रंग के कपड़े या एक्सेसरीज पहनकर खुश कर सकती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मां चंद्रघंटा को इस रंग से खास लगाव है।


पांचवा दिन : नवरात्र के पांचवे दिन मां के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन आप सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां को प्रसन्न करिए। मां को सफेद रंग की सादगी बहुत पसंद है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करने से मां सुख और समृद्धि का योग बनाती हैं। सातवां दिन : नवरात्री का सांतवा दिन यानी सप्तमी मां के कालरात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। मां कालरात्री को आप गहरे नीले रंग के साथ प्रसन्न करिए।

नवां दिन : नवरात्री के नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां को बैंगनी रंग बहुत पसंद है। ऐसे में आप बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करेंगे तो मां अवश्य प्रसन्न होंगी और धन-वैभव के भंडार भरेंगी।     

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Ruchi D Sharma