भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 8635 नए केस सामने आए जो पिछले आठ महीने में सबसे कम हैं। वहीं कोरोना वायरस से होने वाली माैतों की संख्या में करीब नौ महीने बाद इतनी गिरावट दिखी है। पिछले 24 घंटे में मौत के 94 नए मामले दर्ज हुए हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 8,635 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं एक दिन में 94 मौते हुई हैं। इन नए मामलों के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,66,245 तक पहुंच गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1,04,48,406 पहुंच गया है। मंगलवार को 13,423 मरीज डिस्चार्ज हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को 13,423 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह से अब तक 1,04,48,406 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1,63,353 है। इनमें से कुछ का इलाज अस्पताल में तो कुछ का होम आइसोलेशन में हो रहा है। देश में 1 फरवरी तक कोविड-19 के लिए कुल 19,77,52,057 नमूनों का परीक्षण किया गया था।


6,59,422 नमूनों का सोमवार को परीक्षण

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि इनमें से 6,59,422 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया। मंत्रालय के अनुसार, 39,50,156 लोगों को अब तक टीका लगाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है और पहले 15 दिनों में 37 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है।

Posted By: Shweta Mishra