एक भारत मूल की नर्स ने संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन शहर में अस्पताल के छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। वहां के समय अनुसार यह घटना रविवार के दोपहर में हुई। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को अस्पताल के सूत्रों का हवाला देते हुए इस खबर की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक उस महिला के दो बच्चे हैं जो विदेशों में पढ़ते हैं।


महिला की पहचानअस्पताल के छत से कूदकर जान देने वाली उस भारतीय नर्स की पहचान सुजा सिंह के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक सुजा की उम्र करीब 40 साल थी और वह मूल रूप से केरला की रहने वाली थी। सुजा सिंह के दो बच्चे हैं, जो बिद्शों में पढ़ाई करते हैं। खैर, महिला का आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।सदमे में पूरा अस्पताल


अस्पताल के एक अधिकारी ने महिला के नर्स होने की पहचान की। उसने महिला के बारे में बताया कि वह जनवरी से अस्पताल में नर्सों की हेड के रूप में काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि 'पूरा अस्पताल इस समय सदमे में है... हम इस मुश्किल समय में पीड़िता के परिवार के साथ हैं। सुजा सिंह को अस्पताल या यहां के किसी भी सदस्य से कोई परेशानी नहीं थी। वह ठीक से काम कर रही थी'।शरीर को ले जाने से परिवार वालों ने किया इंकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजा सिंह तलाकशुदा महिला थी, अस्पताल ने उनके बच्चों से सुजा की बॉडी को लेकर विदेशों में संपर्क किया, लेकिन कथित तौर पर उन्होंने पार्थिव शरीर प्राप्त करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर अस्पताल ने कहा कि सुजा का परिवार भारत में शरीर नहीं ले जाना चाहता है, इसलिए अमीरात में ही उन्हें दफनाने की योजना बनाई जा रही है।

Posted By: Mukul Kumar