रांची आज अपने हीरो को 60 लाख की देगी सलामी
सभी मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज
टिकट बुकिंग और काउंटर कलेक्शन के आंकड़े बताते हैं कि तीन दिनों के भीतर 1.73 करोड़ और सात दिनों के भीतर 3.5 करोड़ रुपए की कमाई सिर्फ रांची से ही हो जाएगी। रांची के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में शुक्रवार के सभी शो एडवांस बुक हैं। शहर के सभी मल्टीप्लेक्स में फि ल्म एक साथ रिलीज होगी। आईलैक्स, ग्लिट्ज, एसआरएस सिनेमाज, फ न सिनेमा, पॉपकॉर्न, प्लाजा में रिलीज से पहले ही सभी शो बुक हैं। कॉरपोरेट बुकिंग के साथ-साथ, स्कूल, कॉलेज और ग्रुप में भी लोगों ने एडवांस बुकिंग किया है। स्कूल कॉलेज के छात्रों के लिए शनिवार और रविवार को स्पेशल शो होंगे।टैक्स फ्री है लेकिन टिकट सस्ती नहींएमएस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी को झारखंड सरकार ने टैक्स फ्री किया है। इसके बावजूद शहर के मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म पर इंटरटेनमेंट टैक्स फ्र होने से टिकट की कीमत करीब 50 रुपए कम होनी चाहिए थी। दूसरी ओर रांची में 150 से 350 रुपए तक में टिकटें बिक रही हैं। एसआरएस सिनेमाज में 150, 200, 250 और 270 रुपए की टिकटें हैं। आईलेक्स में 160 और 200 रुपए की टिकटें हैं। गिलिट्ज मे 150 से 280 रुपए तक टिकट के दम हैं। फ न सिनेमा में 150 और 220 रुपए की टिकटें हैं।
रांची भी दिखेगी रूपहले पर्दे परफिल्म में रांची के माही की कहानी तो पूरा देश देखेगा, लेकिन खास बात यह है कि रूपहले पर्दे पर अपनी रांची भी दिखेगी। रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल, मेकॉन स्टेडियम, रांची कॉलेज, रेलवे स्टेशन के लोकेशंस पर शूटिंग हुई है। इसके अलावा जमशेदपुर में भी कई जगह शूटिंग की गई है।प्रीमियर पर पूरा परिवार मुम्बई मेंधोनी का पूरा परिवार इस फिल्म के प्रीमियर के लिए मुम्बई चला गया है। पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह, मां और बहन मुम्बई में इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए मौजूद हैं। वहीं रांची में फ न सिनमाज में भी धोनी के परिवार और नजदीकी दोस्तों के लिए खास व्यवस्था की गई है। धोनी के दोस्तों ने स्पेशल रूप से एक साथ टिकट बुक कराया है। सभी साथ में ही फिल्म देखेंगे।पूरे सप्ताह स्क्रीन पर धोनी होंगेरांची के सभी मल्टीप्लेक्स के सभी स्क्रीन पर पूरे एक सप्ताह तक सिर्फ धोनी ही छाए रहेंगे। हालांकि, इक्का दुक्का शो फिल्म पिंक भी चलेगी। एसआरएस सिनेमाघर से लेकर ग्लिट्ज, फ न सिनेमाज और पॉपकॉर्न सिनेमाज तक में यह फिल्म चलेगी।
ऐसे जानिए फिल्म की कमाई का अर्थशास्त्र सिनेमा हॉल शो सीट फुटफॉलफन सिनेमा 13 757 9841ग्लिट्ज 12 751 9012आईलेक्स 8 323 2548एसआरएस 12 881 10572पॉपकॉर्न 8 243 1944प्लाजा 7 250 1750मिनाक्षी 4 700 2800कुल 64 3905 38503एक टिकट की कीमत औसतन 160 रुपए भी मान लें, तो 38503 दर्शकों के टिकट से हुई कमाई का आंकड़ा 61 लाख से भी आगे चला जाता है।