RANCHI: झारखंड के डीजीपी राजीव कुमार बदले जा सकते हैं। इसके संकेत मिल रहे हैं। उनकी जगहस्पेशल ब्रांच के एडीजी अशोक कुमार सिन्हा ले सकते हैं। सत्ता के गलियारे से मिली सूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री रघुवर दास डीजीपी को बदलने के मूड में हैं।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व में आशा सिन्हा का नाम डीजीपी पद के लिए आ रहा था। लेकिन, उनके पति संजय कुमार सिन्हा को जरेडा घोटाले में निगरानी द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद आशा सिन्हा पर सहमति नहीं बन पाई।

इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीफ सेक्रेटरी सजल चक्रवर्ती को भी बदलने की बात कही गई है। उनके स्थान पर सुधीर प्रसाद के नाम की चर्चा थी, जिसे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक सिरे से खारिज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र के पूर्व कई आईपीएस और आईएएस अधिकारी बदले जा सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से सभी का सीडीआर मांगा गया है।

नेशनल योग कॉम्पटीशन में अपना चंदन थर्ड

कोलकाता के दमदम में दो दिनी ओपेन नेशनल योग कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। इसमें दस स्टेट के लगभग 900 प्लेयर्स शामिल हुए। ओपनिंग बेलुर मठ के स्वामी शेखरानंद ने की। पांच ग्रुप में बंटी इस कॉम्पटीशन में झारखंड के ब्वॉयज ग्रुप में चंदन मिश्रा को थर्ड पोजीशन और रितेश कुमार ठाकुर को सातवां पोजीशन मिला। इसके अलावा ग‌र्ल्स ग्रुप में आकांक्षा कुमारी को आठवां रैंक मिला। वहीं, रंजना कुमारी एंड ग्रुप को तीसरा ओर नेहा कुमारी एंड ग्रुप को चौथा स्थान मिला। झारखंड टीम के साथ एनडी दत्ता कोच और मैनेजर के रूप में सुभाशीष बहादुर थे।

अवाक्वांट में नया बैच दो से शुरू

एमसीए में एडमिशन की तैयारी कराने वाले रांची के प्रतिष्ठित संस्थान अवाक्वांट में नया बैच दो जनवरी से शुरू हो रहा है। निदेशक प्रो रजनीश मिश्रा ने बताया कि पिछले साल की तरह एमसीए 2015-16-17 में भी शत-प्रतिशत परिणाम देने के लिए संस्थान गारंटी लेता है। उन्होंने बताया स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। मोबाइल नंबर 7544007543 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Posted By: Inextlive