पूजा में किसी भी अनहोनी से निपटने को प्रशासन तैयार
RANCHI: सिटी में दुर्गा पूजा की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि 1000 से ज्यादा जवान 153 पंडालों की सुरक्षा में लगाए गए हैं। हर स्तर पर चौकसी के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लगभग 300 से अधिक मजिस्ट्रेट की पंडालवार प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी है कि किसी भी पंडाल में भीड़ जमने न दी जाए। ध्यान रहे कि किसी भी दर्शनार्थी के साथ अभद्र या तैशपूर्ण व्यवहार नहीं करेंगे। संदिग्ध व्यक्ति व असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
थाना प्रभारी देंगे जुलूस का लाइसेंससभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि सोमवार तक अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस का लाइसेंस जारी कर दें। किसी भी परिस्थिति में नये मार्ग का निर्धारण नहीं किया जाएगा। चार उप नियंत्रण कक्ष अल्बर्ट एक्का चौक, डोरंडा, सदर थाना व रातू थाना में बनाए गए हैं। इसमें तीन पालियों में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। उपनियंत्रण कक्ष में मेडिकल टीम भी रहेगी।
बंद रहेंगी शराब दुकानें दुर्गा पूजा के दौरान रांची जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसे सहायक उत्पाद आयुक्त सुनिश्चित करेंगे। जिले को 10 जोन में बांटा गयापूजा के मद्देनजर रांची जिले को 10 जोन में बांटा गया है। इसमें जोनल पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
अधिकारियों को करें कॉल डीसी: 2214001, 9431708333 एसएसपी: 2361172, 9431706136 रूरल एसपी: 2200238, 9431706138 सिटी एसपी: 2200898, 9431706137 ट्रैफिक एसपी: 2206266, 9431706140 अपर जिला दंडाधिकारी: 2214182, 9431101954 अनुमंडल पदाधिकारी रांची: 2208378, 9431701700 अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू: 255200, 9231107193 जिला नजारत उप समाहर्ता रांची: 9431706144 प्रभारी उप समाहर्ता कंपोजिट कंट्रोल रूम: 2213022, 2207784000 पुलिस कंट्रोल रूम: 100, 2215855 युवा सुरक्षा वाहिनी के 300 सदस्य तैनात युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान वाहिनी के सभी सदस्य दुर्गा पूजा के दौरान जिला प्रशासन को पूरा सहयोग देने में तत्पर रहेंगे। ओम वर्मा ने वाहिनी के सभी सदस्यों को दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल संचालन व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिशा-निर्देश भी दिया। वाहिनी के 300 सदस्य असामाजिक तत्वों पर पूजा पंडालों में नजर रखेंगे। वर्जन पुलिस पूरी तरह तैयार है और लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील करता हूं। आप अपने परिवार और मित्रों के साथ त्योहार पूरे हर्षोल्लास से सेलिब्रेट करें और किसी तरह की अफवाह, संदिग्ध व्यक्तियों या इंफार्मेशन की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दें। अनीश गुप्ता, एसएसपी, रांची