RANCHI : वेडनसडे को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक में सात मुद्दों क्रमश: संगठन की मजबूती, लोकसभा चुनाव में विरोधी पार्टियों को समर्थन देनेवाली महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें हटाने, राज्य में रेप की बढ़ती तादाद की रोकथाम, राज्य प्रशासन द्वारा महिलाओं के साथ दोहरी नीति अपनाए जाने और आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका व रणनीति पर चर्चा की गई। यह जानकारी आभा सिन्हा ने दी।

Posted By: Inextlive