-स्टाफ्स को दिया गया निर्देश

-रिम्स को बनाया जाएगा आम आदमी का हास्पिटल

RANCHI (25 July) : राज्य के सबसे बड़े हास्पिटल रिम्स में व्यवस्था सुधारने के लिए डायरेक्टर ने समय मांगा है। उनका मानना है कि किसी भी स्थिति को समझने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने हास्पिटल स्टाफ्स को इसमें सहयोग करने की अपील की है।

प्राब्लम्स की बनाई लिस्ट

हास्पिटल में व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने वहां की प्राब्लम्स की लिस्ट बनाई है। वहीं उन्होंने लोगों से इस बारे में सुझाव मांगे है कि किस तरह हास्पिटल की व्यवस्था में सुधार किया जा सके। उनकी लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर पेशेंट के अटेंडेंट्स है। अक्सर देखा जा रहा है कि एक पेशेंट के साथ दो से अधिक अटेंडेंट हास्पिटल में चले आते है। इस वजह से वहां भीड़ लग जाती है। वहीं डॉक्टरों को भी राउंड के दौरान पेशेंट्स को देखने में परेशानी होती है। उसके बाद नंबर सिक्यॉरिटी का है। जो कि किसी भी हास्पिटल के लिए सबसे अहम होता है। वहीं उन्होंने स्टाफ्स को अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भी कई अन्य समस्याएं उनकी लिस्ट में है।

जल्द सुधारेंगे हास्पिटल की व्यवस्था

हास्पिटल की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी यहां की स्थिति को समझने के लिए थोड़ा टाइम देने की जरूरत है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यहां किन-किन चीजों पर काम करने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों से भी रिपोर्ट मांगा है। उसके बाद ही वह एक्शन लेंगे और हास्पिटल की जरूरत को पूरा करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हास्पिटल को एक आम आदमी का हास्पिटल बनाया जाएगा।

Posted By: Inextlive