शनि पूरे वर्ष आपके विपरीत कोण में रहेगा। आप समझदार हैं और बहुत जल्द ही चीजों को समझ लेते हैं। चूंकि शनि आपके विपरीत कोण में है इसलिए विरोध और कठिनाइयां आ सकती हैं। परंतु इस वर्ष कठिनाइयां कम आएंगी। कारण यह कि शनि कठोर औैर कठिन ग्र्रह वृहस्पति सबसे बड़े और सर्वोत्तम और सबसे भाग्यशाली ग्र्रह के साथ प्रसन्नता के संबंध में रहेगा। अत: शनि के बुरे प्रभाव नियंत्रित रहेंगे और दब जाएंगे।



आप अपनी जीविका चलाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। आपको लोगों से प्रशंसा मिलेगी। आपको कोई भी परेशानी या मुश्किल आगे बढऩे से नहीं रोक सकती। अपका व्यय बहुत होगा। आपका भविष्य को देखने का नजरिया बहुत सकारात्मक है। आप प्रेम संबंधी मामलों में लिप्त रहते हैं। आप चाहते हैं कि लोग आपको प्रेेम और सम्मान देते रहें। आप अपने परिवारजनों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आपकी सेहत में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

आपके अंदर लोगों के प्रति दया और सहानुभूति है। आपका परिवार संतुष्ट है और आपको हर कार्य में मदद करता है। इस माह आपके करियर में काफी प्रसार होगा। व्यवसाय आपसे निवेश की मांग कर रहा है। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप अपना प्रयास बढ़ाएंगे। यह आपके लिए उपलब्धियों भरा समय है। आपके उद्देश्य स्पष्ट हैं। सफलता आपका स्वागत करने लिए तैयार है, बस जरूरत है तेजी के साथ मेहनत करने की। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें फल मिलेगा।

आपका ध्यान सही दिशा में है। आपकी सामाजिक नेटवर्किग बहुत ज्यादा है। आप चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आपको पसंद करें। आप जीवन के हर पहलू का अनुभव करना चाहते हैं और अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहते हैं। आपके जीवन में यात्रा का योग बन रहा है। आपके लिए यह एक शक्तिशाली समय है। आपका स्वभाव सृजनात्मक होने के नाते आप हर कार्य को एक नए तरीके से करते हैं। आपकी सोच दूरगामी साबित होगी।

आप आसानी से क्रोधित हो जाते हैं। आप चिड़चिड़े हैं। विवाद करने का स्वभाव आपकी योजनाओं पर पानी डाल सकता है। आपके दूसरों से संबंध टूट रहे हैं। आपका स्वास्थ भी खराब होने के संकेत हैं। बीच का महीना आपके लिए काफी संतुलित हो सकता है। आप किसी भी समस्या को बहादुरी के साथ सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। महीने के समाप्त होते-होते आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही आपमें प्रेम व दया का गुण भी विकसित होगा।

आप ऊर्जा और कार्य के जादूई प्रभाव से भरे हैं। आप समय और सफलता के संकेतों को पकड़ लेतेे हैं। आपका वैवाहिक जीवन प्रसन्न है और आपके बच्चे भी बहुत खुश रहेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। बीच का महीना आपके लिए भावुक सिद्ध हो सकता है। आपको मित्र और परिवारजनों का साथ मिलेगा। आप अपनी लाइफ बहुत बेहतर तरीके सेे जी रहे हैं। आप स्वयं को परिवर्तित कर नएपन को पाने का प्रयास कर रहे हैं।

आप संसार में तकनीक का बेहतर उपयोग करना जानते हैं। आप तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। आपका समय बहुत सृजनात्मक है। बीच का महीना आपको ऊर्जा से भरपूर रखेगा। आपको सफलता बहुत जल्दी मिल जाती है, जिसके लिए आपको लोगों से बहुत प्रशंसा भी मिलती है। जैसे-जैसे माह समाप्त होता जाता है आपमें अपने भविष्य के प्रति चिंता भी बढ़ती ही चली जाती है। आप पैसा खर्च करते समय बिल्कुल भी विचार नहीं करते हैं। यह सामूहिक कार्यकलापों के लिए बहुत अनुकूल समय है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari