अब नहीं चलेगा बहाना, टाइम से दफ्तर आना
- नगर निगम में अब बायोमैट्रिक सिस्टम से लगेगी अटेंडेंस
- मशीन में दर्ज होगा पूरे स्टाफ के आने-जाने का रिकॉर्ड - सफाई कर्मचारियों के लिए भी इस व्यवस्था की प्लानिंग DEHRADUN : अब नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का कोई बहाना नहीं चलेगा और उन्हें टाइम से दफ्तर आना ही होगा। क्योंकि अब निगम में बायोमैट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस लगाई जाएंगी। शुरुआत में सिर्फ ऑफिस स्टाफ के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लगाया जा रहा है, लेकिन बाद में फील्ड वर्क में लगे सफाई कर्मचारियों के लिए भी वार्ड्स में मशीन लगाने की प्लानिंग है। हाईटेक होगा निगमनिगम हाईटेक होने जा रहा है। मंडे से निगम में स्टाफ की अटेंडेंस बायोमैट्रिक सिस्टम से लगेगी। एमएनए हरक सिंह रावत के अनुसार फिलहाल निगम कार्यालय में दो मशीन लगाई जाएंगी। बाद में अलग-अलग सेक्शन के लिए अलग मशीन लगेंगी। एक मशीन में भ्00 कर्मचारियों के अटेंडेंस लगाने की कैपेसिटी होगी। एक मशीन की लागत क्भ्-ख्0 हजार रुपए है।
वार्ड्स में भी प्लानिंगअभी केवल ऑफिस स्टाफ ही इस नए सिस्टम से अटेंडेंस लगाएंगे, लेकिन निगम अधिकारियों द्वारा इस सिस्टम से सफाई कर्मचारियों को भी जोड़ने की प्लानिंग है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड्स में मशीन लगाई जाएंगी। अभी तक निगम में वर्षो पुराने तरीके से ही रजिस्टर में हाजिरी लगाई जाती थी। इस कारण स्टाफ खूब बंक मारता है। अक्सर अधिकारी और कर्मचारी सुबह देर से ऑफिस पहुंचते हैं और शाम को टाइम से पहले ही अपनी सीट से गायब हो जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। बायोमैट्रिक मशीन से अटेंडेंस लगने से कर्मचारियों के आने-जाने के टाइम का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।
----- अब निगम में बायोमैट्रिक सिस्टम से स्टाफ की अटेंडेंस लगेगी। इसके बाद फील्ड वर्क में तैनात सफाई कर्मचारियों के लिए भी इसी व्यवस्था को लागू करने की प्लानिंग है, ताकि कोई भी कर्मचारी काम में कोताही न बरते सके। -विनोद चमोली, मेयर