राहुल गांधी आज औपचारिक रुप से कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। आज 132 साल पुरानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्‍यक्ष के रूप में उनकी ताजपोशी हो गई। इस खास मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि यह अध्यक्ष के रूप में उनका आखिरी संबोधन है। उन्‍होंने राहुल को बधाई और आशीर्वाद भी द‍िया। ऐसे में इतनी बड़ी ज‍िम्‍मेदारी संभालने जा रहे राहुल गांधी के बचपन से अब तक सफर के बारे में जानना जरूरी है। यहां पढ़ें उनके बारे में...


राहुल गांधी बचपन में बेहद क्यूटपूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी व सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 में राजधानी दिल्ली में हुआ था। राहुल गांधी बचपन में बेहद क्यूट दिखते थे। राहुल गांधी की तरह इनकी बहन प्रियंका भी बचपन में काफी क्यूट थीं।इन जगहों से राहुल ने पूरी की पढाई शुरुआती पढा़ई दिल्ली और फिर देहरादून में दून स्कूल में पढाई की। इसके बाद हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक और 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि हासिल की। राहुल कांग्रेस पार्टी के महासचिव बने


जीत हासिल कर राहुल गांधी एक सांसद के रूप में अमेठी की जनता के वह काफी चहेते बन गए। 2007 में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के महासचिव बने। इतना ही नहीं उन्हें यूथ कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की जिम्मेदारी भी सौप दी गई। यूपी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी हुई

किसानों की जमीन से जुड़े देश के चर्चित भट्टा परसौल गांव वाले मामले में राहुल गांधी 11 मई 2011 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। इतना ही नहीं 2012 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 28 सीटे मिली थीं। कांग्रेस की एक बड़ी जिम्मेदारी संभाली2013 में राहुल गांधी ने कांग्रेस की एक बड़ी जिम्मेदारी संभाली। राहुल गांधी 19 जनवरी 2013 कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पर चुने गए। इसके बाद अब राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नेहरू और गांधी परिवार की पांचवीं पीढ़ी के छठे सदस्य हैं।

Posted By: Shweta Mishra